फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   non plan admission in government schools from 1st April in delhi

सरकारी स्कूलों में नॉन प्लान दाखिले एक अप्रैल से

Wed, 29 Mar 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Mar 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
non plan admission in government schools from 1st April in delhi
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में छठी से आठवीं कक्षा में नए सत्र के लिए नॉन प्लान दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत एक अप्रैल से होगी। दाखिले के लिए स्कूल का आवंटन तीन सदस्यीय कमेटी के जरिये किया जाएगा।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने नॉन प्लान दाखिलों के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि स्कूल मैनेजमेंट कमेटी को ध्यान रखना होगा कि दाखिले के लिए स्कूलों में हेल्प डेस्क की व्यवस्था हो।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सरकारी स्कूलों में नॉन प्लान दाखिलों के तहत किसी भी छात्र को दाखिला दिया जा सकता है। मसलन, किसी छात्र ने निजी स्कूल से पढ़ाई की है और अब वह सरकारी स्कूल में दाखिला चाहता है या फिर निवास स्थान बदलने के कारण छात्र स्कूल बदलना चाहता है अथवा कभी स्कूल नहीं गए छात्र की उम्र के मुताबिक क्लास में दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिलों के लिए जिला उपशिक्षा निदेशक द्वारा तीन सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी में कलस्टर इंचार्ज (अध्यक्ष) होगा जबकि एक स्कूल प्राचार्य व एक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी सदस्य होगा। 

कमेटी करेगी आवंटन
दिशा-निर्देशों में स्कूल प्रमुखों को कहा गया है कि दाखिले के लिए फॉर्म स्कूल प्रमुख लेंगे और उन्हें उचित रसीद देेंगे। स्कूल प्रमुख सभी आवेदनों का सही रिकॉर्ड रखेगा और उसे कलस्टर इंचार्ज को भेजेगा, जिसके बाद कमेटी सभी प्राप्त हुए आवेदनों को सीट की उपलब्धता के आधार पर स्कूल का आवंटन करेगी। यह भी देखा जाएगा कि आवेदक का निवास कलस्टर स्कूल के आसपास या अंतर्गत आता हो। 


दाखिले के बाद सूची
कमेटी की ओर से दाखिला सूची बनाकर जिला उपशिक्षा निदेशक को भेजी जाएगी। जिन छात्रों को दाखिला मिलेगा उनकी सूची स्कूल के नोटिस बोर्ड पर व शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर जारी होगी। सूची 15 अप्रैल, 29 अप्रैल, 15 मई व 31 मई, 15 जून व 30 जून, 15 जुलाई व 31 जुलाई और 11 अगस्त को जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed