{"_id":"5936b8e34f1c1b901c9c8a6c","slug":"non-collegiate-woman-education-board-invites-application-only-for-delhi-domicile-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":" DU के इस कॉलेज में सिर्फ दिल्ली की लड़कियों को मिलता है दाखिला ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
DU के इस कॉलेज में सिर्फ दिल्ली की लड़कियों को मिलता है दाखिला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू के रेगुलर कॉलेजों के साथ नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) की भी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। एनसीवेब में सिर्फ दिल्ली निवासी लड़कियों को दाखिला मिलता है। हालांकि, डीयू को इस कैटेगरी मेें दिल्ली से बाहर के भी आवेदन मिल रहे हैं।
विज्ञापन
डीयू के डिप्टी डीन डॉ. गुरप्रीत सिंह टुटेजा के मुताबिक, आवेदकों में एनसीवेब को लेकर कुछ दुविधाएं हैं। बहुत से आवेदन ऐसे हैं जो दिल्ली से बाहर के लोग भी कर रहे हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि एनसीवेब का आवेदन रेगुलर स्नातक पाठ्यक्रम के साथ चल रहा है। इसमें सिर्फ लड़कियों को दाखिला मिलता है, वह भी उन लड़कियों को जो दिल्ली की रहने वाली हैं। अगर दिल्ली के बाहर की लड़कियां आवेदन करती हैं तो कटऑफ में आने के बाद भी उन्हें दाखिला पाने वालों की सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
टुटेजा के अनुसार, एनसीवेब के डीयू के अलग-अलग कॉलेज में कुल 26 केंद्रों पर पढ़ाई होती है। वहां पर शनिवार या रविवार को कक्षाएं चलती हैं। आवेदन के बाद इसका कटऑफ भी अलग से निकाला जाता है। इसमें ज्यादातर वह लड़कियां आती हैं जो काम के साथ-साथ पढ़ाई भी करना चाहती हैं।
विज्ञापन