फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   non approved schools in gurugram making false treatment of students

गैर मान्यता स्कूलों का खेल, पढ़ाई कहीं से परीक्षा कहीं और से

Thu, 02 Mar 2017 07:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 02 Mar 2017 07:46 AM IST
विज्ञापन
non approved schools in gurugram making false treatment of students
- फोटो : अमर उजाला

साइबर सिटी में गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों का जाल बढ़ने के साथ नया खेल शुरू हो गया है। नया सत्र शुरू होने के साथ ही पढ़ाई कहीं से और परीक्षा कहीं और से दिलाने का काम चालू हो गया है। शिक्षा विभाग की अनदेखी की वजह से इस तरह के स्कूल तेजी से बढ़ रहे हैं। विभाग द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं होने से स्कूलों को शह मिल रही है। ऐसे में नुकसान अभिभावकों और छात्रों का होना तय है। 

विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने नए स्कूल खोलने के लिए मानक तय कर रखे हैं, लेकिन मानक को नजरअंदाज कर महज चार से पांच कमरों में किराए के मकान लेकर शहर के कई इलाके में गैर-मान्यता स्कूल खुल रहे हैं। मारुतिकुंज, जैकबपुरा, माता कॉलोनी, भोंडसी, फाजिलपुर, सोहना रोड, पटौदी में सबसे ज्यादा गैर-मान्यता प्राप्त चल रहे हैं।
विज्ञापन


इनके विज्ञापन शहर के गली मोहल्ले में देखे जा सकते हैं। बता दें कि सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) से संबद्धता प्राप्त करने के लिए करीब एक एकड़ जमीन की जरूरत है, जबकि हरियाणा बोर्ड से प्राइमरी स्कूल के लिए मान्यता प्राप्त करने के लिए आधा एकड़, माध्यमिक स्कूल के लिए एक एकड़ और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के लिए करीब दो एकड़ जमीन की जरूरत है। वहीं, शिक्षा बोर्ड ने अभी नए स्कूल खोलने के लिए विराम लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे चलता है ऐसे स्कूलों का खेल
गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल किसी मान्यता प्राप्त स्कूल के साथ गठजोड़ कर अपना खेल चलाते हैं। दोनों स्कूलों में बच्चों का नाम होता है। पढ़ाई तो गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल में करते है, लेकिन जब बोर्ड परीक्षा या रजिस्ट्रेशन की बारी आती है तो बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूल द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया जाता है।

इस गठजोड़ के बदले मान्यता प्राप्त स्कूल गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल से प्रति छात्र के हिसाब से फीस वसूलते हैं, जो पूरी तरह से स्कूल प्रबंधक की जेब में जाता है। मान्यता प्राप्त स्कूल केवल रजिस्टर में बच्चे का नाम दिखाकर अन्य खर्च मसलन कक्षा लगाने, पढ़ाने और अन्य जिम्मेवारी से बच जाते हैं। किसी तरह की क्रॉस चेकिंग नहीं होने के कारण इस तरह का काम तेजी से चल रहा है। 

क्या है नुकसान
गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल में एक बार दाखिला लेने के बाद छात्र बुरी तरह से फंस जाता है। स्कूल छोड़कर किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में जाने में बहुत दिक्कत होती है। गैर-मान्यता होने की वजह से स्कूल द्वारा दिया गया सर्टिफिकेट फर्जी मान लिया जाता है, जिससे आगे दाखिला लेने में दिक्कत होती है। ऐसी सूरत में मजबूरन उसी स्कूल में रहकर छात्र को पढ़ना होता है। 


पीके दास, अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा शिक्षा विभाग: विभाग को इसकी जानकारी नहीं है। अगर इस तरह के स्कूल चल रहे हैं तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। उसकी संबद्धता की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed