फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no carryover exam aktu

एकेटीयू में नहीं होंगी कैरीओवर परीक्षाएं 

Thu, 25 Aug 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 25 Aug 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
no carryover exam aktu

एकेटीयू में छात्र अब लिखित और प्रायोगिक परीक्षाओं में 50 फीसदी अंक लाने पर ही पास हो जाएंगे। विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को इस व्यवस्था को लागू करने की सूचना 29 अगस्त तक देने को कहा है। छात्रों की मांग पर विवि ने यह व्यवस्था लागू की है।

विज्ञापन


दरअसल, जुलाई में सेक्टर-62 स्थित विवि परिसर में छात्रों की डिग्री और अन्य दस्तावेज से संबंधित समस्याओं के लिए शिविर लगाया गया था। इस दौरान इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्रों ने हंगामा किया और कैरीओवर परीक्षाएं कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


छात्रों की समस्याओं को परीक्षा नियंत्रक जेपी पांडेय ने कुलपति एवं कमेटी के समक्ष रखा था। क्रेडिट बेस सिस्टम को लागू होने की वजह से कैरीओवर परीक्षाएं कराने पर सहमति नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका हल निकाले हुए विवि ने छात्रों को पास होने के लिए 60 के बजाय 50 फीसदी अंक कर दिए हैं। यह प्रायोगिक और लिखित दोनों परीक्षाओं के लिए मान्य होंगे। 

छात्रों की समस्याओं को परीक्षा नियंत्रक जेपी पांडेय ने सुना था और कुलपति एवं कमेटी के समक्ष इसे रखा गया था। कैरीओवर परीक्षाएं कराने पर सहमति नहीं हो सकी चूंकि क्रेडिट बेस सिस्टम को लागू कर दिया गया है। मगर छात्रों को पास करने के लिए कोई न कोई तरीका तो निकालना था। 

27 तक छात्रों की कक्ष उपस्थिति पहुंचाएं
विश्वविद्यालय ने प्रदेश के सभी विद्यालयों को नोटिस भेजकर कहा है कि जिन-जिन संस्थानों के सम-विषम सेमेस्टर में छात्रों का परीक्षाफल नहीं आ पाया है। उन सभी की कक्ष उपस्थिति 27 अगस्त तक भेज दिया जाए।


अगर ऐसा नहीं किया गया तो अधूरे परीक्षाफल के लिए कॉलेज ही जिम्मेदार होंगे। दरअसल, सत्र 2015-16 के सम-विषम सेमेस्टर के कुछ कॉलेजों ने छात्रों की उपस्थिति में गलती कर दी थी। जिससे परीक्षाफल अधूरा घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed