फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   no 10 percent discount bcom courese in delhi university

DU एडमिशन: बीकॉम में नहीं मिलेगी एमआईएल की 10 फीसदी छूट

Thu, 25 May 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 May 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
no 10 percent discount bcom courese in delhi university
du admission

दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों की बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स की हाई कट ऑफ को एमआईएल (मॉर्डन इंडियन लैंग्वेज) से पार पाने की सोच रहे हैं तो भूल जाइए। इस बार बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स में दाखिला लेने वाले छात्रों को मॉर्डन इंडियन लैंग्वेज (संस्कृत, पंजाबी, बंगाली, उर्दू, तेलुगु) पढ़ा होने पर मिलने वाली दस फीसदी तक की छूट नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन


बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स के लिए दाखिला फॉर्मूले में बदलाव होने के कारण इन कोर्सेज के लिए इस छूट को समाप्त कर दिया गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि बीए पास, बीए ऑनर्स के लिए यह छूट पहले की भांति जारी रहेगी।  
विज्ञापन

     
दिल्ली विश्वविद्यालय में दो दर्जन से अधिक ऐसे कॉलेज हैं तो छात्रों को बारहवीं में पंजाबी, उर्दू, बंगाली, संस्कृत व तेलुगु (मॉर्डन इंडियन लैंग्वेज) के पढ़ा होने पर दो से दस फीसदी तक की छूट देते हैं। यह छूट अलग-अलग कॉलेजों में अलग-अलग होती है। इस बार बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स के दाखिले के लिए नया फॉर्मूला तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिले के लिए दो कैटेगिरी सी-1 व सी-2 बनाई गई है। सी-2 में से विषय लेने पर अंकों में कटौती का प्रावधान किया है। जबकि सी-2 के विषयों के बाहर से विषय लेने पर भी अंकों में कटौती होगी। बीते साल तक यदि छात्र बीए या बीकॉम पढने के लिए मॉर्डन इंडियन लैंग्वेज (एमआईएल) का चयन करता था, तो उन्हें छूट मिलती थी। 


इसको इस तरह से समझा जा सकता है। मसलन किसी कॉलेज की बीकॉम की कट ऑफ 90 फीसदी थी और उस कॉलेज ने बेस्ट फोर में संस्कृत लेने पर पांच फीसदी की छूट दी थी तो छात्र का दाखिला 85 फीसदी पर हो गया था। अधिकारियों केअनुसार बीए व बीए ऑनर्स केलिए यह छूट दस फीसदी तक छात्रों को मिलेगी।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed