{"_id":"59145fae4f1c1bba4885140e","slug":"newly-appointed-jbt-teachers-training-not-started-yet-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब खत्म होगा तारीख पर तारीख का खेल, 700 जेबीटी अभ्यर्थी भटक रहे सुबह से शाम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कब खत्म होगा तारीख पर तारीख का खेल, 700 जेबीटी अभ्यर्थी भटक रहे सुबह से शाम
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 12 May 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
32 महीने इंतजार के बाद नवनियुक्त जेबीटी शिक्षकों का अभी तक प्रशिक्षण शुरू नहीं हुआ है। इसके कारण जेबीटी अभ्यर्थियों को सुबह से शाम तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बैठे रहना पड़ता है। वहीं, अभ्यर्थियों को 2011 और 2013 की संयुक्त मेरिट सूची के आधार पर हाईकोर्ट के निर्देश पर भर्ती का डर भी सताने लगा है। ऐसा हुआ तो इसका असर नियुक्तियों पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
करीब 32 माह तक तारीख पर तारीख मिलने के बाद नव चयनित जेबीटी (जूनियर बेसिक टीचर) अभ्यर्थियों को नियुक्ति के निर्देश मिले थे। लेकिन अभी तक प्रशिक्षण सारणी जारी नहीं की गई है। इससे जेबीटी अध्यापकों को असुविधा होने लगी है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग द्वारा नवनियुक्त जेबीटी अभ्यर्थियों को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हर रोज उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए कहा गया है। डाइट में आने वाले अध्यापकों की दो बार हाजिरी ली जाती है। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह से शाम तक डाइट में ही बिताना पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रभावित हो सकती है नियुक्ति
गौरतलब है कि जिले में 723 जेबीटी अभ्यर्थियों को ज्वाइन करवाने के निर्देश मिले थे। इनमें से लगभग 638 जेबीटी ज्वाइन कर चुके हैं। हाल ही में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने निर्देश जारी किए हैं कि वर्ष 2011 और वर्ष 2013 की संयुक्त मेरिट सूची तैयार कर नियुक्ति दी जाए। इस बदलाव से कुछ नवनियुक्त अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
प्रशिक्षण की व्यवस्था करनी चाहिए
सभी जेबीटी अभ्यर्थी सुबह से शाम तक डीईओ ऑफिस में खाली बैठे रहते हैं। बहुत से लोग गुरुग्राम और मेवात से आ रहे हैं। शिक्षा विभाग को इस ओर ध्यान देते हुए नवनियुक्तों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था करनी चाहिए।-नेत्रपाल आर्य
बैठने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं
डीईओ ऑफिस में सभी जेबीटी अभ्यर्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। बाहर पेड़ों के नीचे पूरा दिन गुजारना पड़ता है। शिक्षा विभाग भी प्रशिक्षण के बारे में कुछ नहीं बता रहा है।-सविता चौधरी
मुख्यालय से निर्देश पर ही होगी कार्रवाई
जिले में जेबीटी नियुक्ति की रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है। जेबीटी प्रशिक्षण के लिए उच्चाधिकारियों से अभी तक निर्देश नहीं आए हैं। निर्देशों के बाद ही प्रशिक्षण शुरू करवाया जाएगा।- डॉ. मनोज कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी