फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new way to get admission in delhi university

डीयू: अध्यात्म से जुड़ी प्रतिभा से मिलेगा दाखिला 

Tue, 16 May 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 May 2017 09:13 AM IST
सार

में ईसीए कैटेगिरी दाखिला प्रक्रिया
अध्यात्म से जुड़ी प्रतिभा से भी मिलेगा दाखिला      
-गुरबानी-शब्द कीर्तन से देखी जाएगी प्रतिभा      
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली, 15 मई

विज्ञापन
new way to get admission in delhi university
दिल्ली यूनिवर्सिटी

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2017-18 की आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू होने जा रही है। इस आवेदन प्रक्रिया में ईसीए (एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी) कोटे के दाखिले केलिए आवेदन किया जा सकेगा।

विज्ञापन


छात्रों को अध्यात्म का ज्ञान से भी इस कोटे से दाखिला मिल सकेगा। दरअसल, डीयू के चार अल्पसंख्यक कॉलेजों माता सुंदरी कॉलेज, श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज, एसजीबीटी खालसा कॉलेज व श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में अध्यात्म से संबंधित भी एक श्रेणी है। इस श्रेणी में गुरबानी, शब्द कीर्तन व पंजाबी भाषा के ज्ञान को देखा जाएगा।
विज्ञापन

 
ईसीए कोटे से दाखिले में कुछ कैटेगिरी में सब कैटेगिरी भी शामिल है। चार अल्पसंख्यक कॉलेजों में डिविनीटी कैटेगिरी भी है। इस कैटेगिरी में गुरबानी, व शब्द कीर्तन को देखा जाता है। कल्चरल कैटेगिरी में एक्टिविटी राइटिंग होती है, इसमें एक सब कैटेगिरी है जो कि क्रिएटिव राइटिंग हिंदी व अंग्रेजी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डांस की कैटेगिरी की सब कैटेगिरी में इंडियन क्लासिक, इंडियन फोक, वेस्टर्न व कोरियोग्राफी है। फाइन आट्र्स कटैगिरी में स्कैचिंग, पेटिंग व स्कल्पचर शामिल है। वाद-विवाद में अंग्रेजी हिंदी वाद-विवाद है। इसी तरह से डिजिटल मीडिया केअंतर्गत स्टिल फोटोग्राफी, फिल्म मेकिंग व एनिमेशन है।

संगीत की सब कैटेगिरी में वोकल, इंडियन वोकल(क्लासिकल, लाइट व फोक)व वेस्टर्न क्लासिक व लाइट की श्रेणी है। अन्य कैटेगिरी की बात की जाए तो थियेटर, क्विट केसाथ-साथ एनसीसी और एनएसएस केमाध्यम से भी दाखिला हो जाता है।


डीयू में खेलकूद और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों (ईसीए) के लिए 5 फीसदी सीटें आरक्षित हैं। ये सभी सीटें विभिन्न खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रतिभावान छात्रों में बंटती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed