{"_id":"58060b724f1c1b562c7038e2","slug":"new-shedule-for-tgt-teachers-transfer-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी पद पर तबादला विकल्प भरने का नया शेड्यूल जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
टीजीटी पद पर तबादला विकल्प भरने का नया शेड्यूल जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 19 Oct 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलिक शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में विभिन्न विषयों के स्वीकृत पदों की स्थिति में फेरबदल कर टीजीटी शिक्षकों के लिए तबादले से पहले विकल्प भरने का नया शेड््यूल जारी किया है। शिक्षक 18 से 21 अक्तूबर के बीच अपने स्कूल व जोन का विकल्प फिर से भर सकेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, सरकारी स्कूलों में पदस्थ पीजीटी शिक्षकों के बाद विभाग टीजीटी शिक्षकों का ऑनलाइन तबादले करना चाहता है। इसके लिए विभाग ने 17 अक्तूबर तक ऑनलाइन विकल्प भरने की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन
लेकिन, मौलिक शिक्षा निदेशालय से स्कूलों में विभिन्न विषयों के स्वीकृत पदों की स्थिति में कुछ फेरबदल किया है। इसलिए विभाग ने एकबार फिर स्थानांतरण के लिए विद्यालय व जोन का विकल्प भरने को नया शेड्यूल बनाया गया है।
विज्ञापन
शेड्यूल के मुताबिक जो अध्यापक पहले हां का विकल्प नहीं दे पाए थे, वह अब दे सकते हैं। जो विकल्प दे चुके थे, वो इसमें बदलाव कर सकते हैं। जो किसी तरह का बदलाव नहीं करना चाहते, उन्हें इस नए शेड्यूल 18 से 21 अक्तूबर के बीच अपने विद्यालय व जोन का विकल्प भर सकेंगे।
जिन अध्यापकों ने पहले भरे, उन्हें निरस्त कर दिया गया है। तबादले की अन्य शर्ते अपरिवर्तित रहेंगी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र वर्मा ने बताया कि विभाग ने एकबार फिर तबादले से पहले विकल्प भरने के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। इसी विकल्प के आधार पर ट्रांसफर सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।