फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New MPhil course start at IPU

आईपीयू में एमफिल के नए कोर्स की शुरुआत

Thu, 30 Jun 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
New MPhil course start at IPU

गुरू गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने एम फिल स्तर पर साइकेट्रिक सोशल वर्क के नए कोर्स की शुरुआत की है। विश्वविद्यालय ने इस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। यह पाठ्यक्रम डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपलब्ध है।

विज्ञापन


छह सीट वाले इस पाठ्यक्रम के लिए 15 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। आईपीयू की वेबसाइट www.ipu.ac.in से एक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए आवेदकों को एक हजार रुपये का भुगतान करना होगा। आईपीयू प्रवक्ता नलिनी रंजन के मुताबिक इस पाठ्यक्रम में दाखिला लिखित प्रवेश परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से लिया जाएगा।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा का आयोजन आगामी 26 जुलाई को होगा। प्रवेश परीक्षा के 90 फीसदी व साक्षात्कार के 10 अंकों की वेटेज होगी। इस पाठ्यक्रम में एमए इन सोशल वर्क के छात्र आवेदन कर सकते हैं। जहां सामान्य श्रेणी के आवेदकों का एमए में कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ पास होने की अनिवार्य है। वहीं, एससी-एसटी आवेदकों को अंकों में पांच फीसदी की छूट है। इस पाठ्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी आईपीयू की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed