फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new du admission information bulletin will be made

डीयू दाखिला इंर्फोमेशन बुलेटिन को दिया जाएगा विस्तार

Sun, 18 Feb 2018 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Feb 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
new du admission information bulletin will be made
du - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2018-19 की दाखिला प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन इंर्फोमेशन बुलेटिन नए कलेवर में तैयार होने की संभावना है। प्रशासन यह प्रयास कर रहा है कि इंर्फोमेशन बुलेटिन में बीते साल जो जानकारी नहीं थी, उसे भी जोड़ा जाए।

विज्ञापन


इंर्फोमेशन बुलेटिन को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन की ओर से सुझाव मांगे गए थे। हितधारकों से प्रशासन को काफी सकारात्मक सुझाव मिले हैं। अब इन सुझावों पर चर्चा कर उन्हें बुलेटिन में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय दाखिला समिति केएक सदस्य ने बताया कि ऐसा प्रयास किया जा रहा है कि इस बार जो बुलेटिन तैयार किया जाए वह छात्र हितैषी हो। इसके लिए कुछ दिन पहले हितधारकों से सुझाव मांगे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सुझाव सकारात्मक आए लेकिन काफी सुझाव ऐसे आए जो जानकारी अब तक बुलेटिन में नहीं है। सदस्य केमुताबिक एक सुझाव आया कि बुलेटिन में माइग्रेन पॉलिसी की जानकारी नहीं होती।

इस कारण छात्रों व अभिभावकों को परेशानी आती है। खासकर बाहरी राज्यों से आने वाले छात्रों को परेशानी ज्यादा होती है। ऐसे में इस बार माइग्रेशन पॉलिसी को जोड़े जाने पर विचार किया जाएगा।

यह भी देखा जाएगा कि बुलेटिन ज्यादा बड़ा न हो जाए। वहीं यह सुझाव आया कि ओबीसी केअंतर्गत आने वाले सभी जातियों को शामिल किया जाए। दरअसल ओबीसी वाले छात्रों को यह पता नहीं चल पाता कि उनकी जाति ओबीसी में आती है या नहीं।


ऐसे में यदि यह जानकारी भी बुलेटिन में होगी तो उन्हें दाखिला लेने में आसानी होगी। अब तक बुलेटिन में हॉस्टल से जुड़ी जानकारी, डीयू की ओर से मिलने वाली छूट, बीते साल की कट ऑफ, फीस रिफंड पॉलिसी, आवेदन से जुड़ी जानकारी, आवेदन कैसे करें समेत अन्य जानकारी होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed