फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new admission can get without Aadhar Card and Bank account

अब बिना आधार कार्ड होगा सरकारी स्कूलों में एडमिशन

Sun, 02 Apr 2017 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 02 Apr 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
new admission can get without Aadhar Card and Bank account
नर्सरी दाख‌िला - फोटो : गेटी ‌इमेज

सरकारी स्कूलों में दाखिले की राह में आधार कार्ड अड़चन नहीं बनेगा। इस बार सरकारी स्कूलों में बिना आधार कार्ड एवं बैंक खाते के बच्चों को दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देशित कर दिया है। 

विज्ञापन


31 मार्च से शुरू किए मिशन एडमिशन के तहत से शुरू हुए प्रवेशोत्सव के तहत शिक्षा विभाग एवं प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा प्रत्येक गांव एवं स्कूल जाकर अभिभावकों को बच्चों के दाखिला के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ऐसे में इस दौरान बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं होने की बात सामने आई।
विज्ञापन


गत सत्र में आधार कार्ड एवं बैंक खाता लिंक नहीं होने के कारण 20 हजार से अधिक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थी सरकारी द्वारा मिलने वाली यूनिफॉर्म से वंचित रह गए थे। ऐसे में इस बार स्कूल प्रशासन असमंजस में था कि विद्यार्थियों का प्रवेश कैसे किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए अब दाखिला होने के बाद आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था की जाएगी। प्रशासन की तरफ से शिविर लगाकर काम पूरा करने पर विचार चल रहा है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर ने बताया कि बच्चों का दाखिला हो जाने के बाद आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए प्रशासन की तरफ से स्कूलों में शिविर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed