फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   neet exam on 23 new cities

23 नए शहरों में भी होगी नीट परीक्षा

Sat, 25 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
neet exam on 23 new cities

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से एमबीबीएस व बीडीएस की सीटों पर दाखिले के लिए आयोजित किए जा रहे नीट यूजी (नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेस टेस्ट) 2017 के लिए इस बार रिकॉर्ड आवेदन आए हैं। आवेदनों में बढ़ोतरी को देखते हुए सीबीएसई ने परीक्षा के लिए शहरों की संख्या में इजाफा किया है।

विज्ञापन


देशभर में परीक्षा के लिए पहले से उपलब्ध 80 शहरों के विकल्प के साथ अब 23 अन्य शहरों का विकल्प भी दिया गया है। नीट में आवेदन कर चुके उम्मीदवार 103 शहरों में से विकल्प का चयन कर सकते हैं। यह सुविधा 24 से 27 मार्च तक सीबीएसई नीट की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


 सीबीएर्सई के अनुसार, वर्ष 2016 की नीट परीक्षा के लिए कुल 8,02,594 उम्मीदवार पंजीकृत हुए थे, जबकि इस बार 11,35,104 उम्मीदवार पंजीकृत हुए हैं। यानी इस साल आवेदकों की संख्या में 41.42 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। अब तक हुई नीट परीक्षा के लिए यह संख्या सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए बोर्ड ने 23 नए शहरों को परीक्षा (शहर) विकल्प की सूची में शामिल किया है। उम्मीदवार नए शहर का चयन कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट http://cbseneet.nic.in पर जाकर शहर को चुनना होगा।

शहर का चयन करने के बाद परीक्षा सेंटर का आवंटन कर दिया जाएगा। परीक्षा के लिए देशभर में 2200 से अधिक संस्थानों में सेंटर बनाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि नीट के लिए आवेदन प्रक्रिया एक मार्च को समाप्त हो चुकी है। 


सूची इस प्रकार
गुटूंर, तिरुपति, आनंद, भावनगर, गांधीनगर, देवनागिरी, हुबली, मैसूर, उडूपी, कन्नूर, थिरुसर, अहमदनगर, अमरावती, कोल्हापुर, सतारा, अमृतसर, जोधपुर, नामकल्ल, तिरुनेलवली, वैल्लूर, गोरखपुर, हावड़ा, खड़गपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed