फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   neet exam admission information

नीट-2017 ही आवेदकों का पहला मौका

Mon, 06 Feb 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
neet exam admission information

देशभर में एमबीबीएस व बीडीएस में प्रवेश के लिए इस साल होने वाली राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी-2017) में हजारों उम्मीदवारों को एक बड़ी राहत मिली है। अब नीट-2017 ही उम्मीदवारों का पहला मौका होगा। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) से स्पष्टीकरण मिलने के बाद सीबीएसई ने यह बदलाव किया है।

विज्ञापन


31 जनवरी को जारी नोटिफिकेशन में नीट के लिए तीन अवसर दिए जाने का प्रावधान किया गया था। इन अवसरों में पहले एआईपीएमटी के अवसरों को भी गिना जा रहा था। इस कारण हजारों उम्मीदवार परेशान थे।
विज्ञापन


भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा स्पष्ट किया गया कि उम्मीदवारों के 2017 से पहले के एआईपीएमटी/नीट प्रयासों को तीन प्रयासों में नहीं गिना जाएगा। ऐसे में सीबीएसई ने अधिसूचित कर दिया है कि पहले के प्रयासों के बावजूद नीट-2017 को ही सभी उम्मीदवारों के पहले प्रयास के रूप में गिना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बदलाव के आधार पर सीबीएसई ने ऑनलाइन आवेदन में बदलाव कर दिया गया है। ऐसे सभी उम्मीदवार जो एआईपीएमटी/नीट के तीन प्रयासों के प्रावधान की वजह से आवेदन फॉर्म नहीं भर पा रहे थे, अब वे आवेदन फॉर्म भरने में सक्षम हो जाएंगे। एडमिशन नोटिस व इंफॉर्मेशन नोटिफिकेशन के अन्य नियम और शर्ते पहले की भांति रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रम के प्रवेश के लिए नीट की अधिसूचना 31 जनवरी को जारी की गई थी। इस अधिसूचना में सिर्फ तीन अवसर का प्रावधान रखा गया था और एआईपीएमटी के पहले अवसरों को भी गिना जा रहा था।


इस नियम से काफी उम्मीदवार तनाव में थे। दरअसल, अक्सर उम्मीदवार बेहतर तैयारी के लिए 12वीं पढ़ते हुए भी पीएमटी अथवा अन्य मेडिकल प्रवेश की परीक्षाएं दे देते हैं। इसके बाद अच्छी तैयारी कर परीक्षाएं देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed