{"_id":"576d32644f1c1b5055b48ae3","slug":"neet-exam-2-the-last-day-of-the-online-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट-2 : ऑनलाइन आवेदन का अंतिम दिन आज","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नीट-2 : ऑनलाइन आवेदन का अंतिम दिन आज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Jun 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
दाखिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सीबीएसई की ओर से आयोजित हो रहे नीट-2 में आवेदन करने का शनिवार को अंतिम दिन है। आवेदन के लिए आवेदकों को कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। बता दें कि सीबीएसई ने मेडिकल की संयुक्त प्रवेश परीक्षा नीट-2 के लिए आवेदन की शुरूआत 26 मई से की थी।
विज्ञापन
इसके लिए दो माध्यमों से आवेदकों को फीस भुगतान करने की सुविधा दी गई। ई-चालान के माध्यम से फीस भुगतान करने की तिथि 21 जून को पहले ही समाप्त हो चुकी है। अब डेबिट व क्रेडिट कार्ड के माध्यम से शनिवार तक फीस का भुगतान किया जा सकता है।
विज्ञापन
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह लगातार नीट की वेबसाइट को देखते रहें, जिससे कि उन्हें नीट से संबंधित ताजा अपडेट मिलते रहें। उल्लेखनीय है कि आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 8 जुलाई से एडमिट कार्ड जारी होंगे।
विज्ञापन
नीट-2 की परीक्षा आगामी 24 जुलाई को होनी है। इस परीक्षा के बाद नीट-1 और नीट-2 परीक्षा की ओएमआर शीट 4 अगस्त से 6 अगस्त तक जारी की जाएगी। वहीं, इसके बाद आंसर-की (उत्तर-कुंजी) को 7 अगस्त से 9 अगस्त तक जारी किया जाएगा।