{"_id":"5ad891534f1c1b65098b534b","slug":"neet-2018-there-is-no-change-in-the-center-and-the-city-of-the-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET 2018: सेंटर और सेंटर के शहर में किसी भी सूरत में बदलाव नहीं ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
NEET 2018: सेंटर और सेंटर के शहर में किसी भी सूरत में बदलाव नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
नीट परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली नीट परीक्षा (नेशनल एजिलिबिलेटी कम एंट्रेस टेस्ट (यूजी-2018) में सेंटर और सेंटर के शहर में किसी भी सूरत में बदलाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सीबीएसई ने उम्मीदवारों के सेंटर को दूसरे शहर में बदलने के अनुरोध के बाद साफ कर दिया है कि सेंटर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटित नहीं किया जाता। केंद्रों के आवंटन में कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं है क्योंकि कंप्यूटर की मदद से ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
देशभर में नीट यूजी 2018 परीक्षा 6 मई को आयोजित होनी है। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद कुछ उम्मीदवारों की ओर से सीबीएसई को अनुरोध भेजे गए। उम्मीदवारों की ओर से कहा गया कि उनके केन्द्र(सेंटर) को किसी दूसरे शहर में बदला जा सकता है। उन्होंने शहर का विकल्प केरुप में अपनी पंसद गलती से जमा की।
विज्ञापन
अब उन्हें गलत तरीके से चुने गए शहर में सेंटर मिला है। उन्हें तीन विकल्पों में कोई शहर आवंटित नहीं किया गया। इसलिए उनकेशहर को परीक्षा केलिए बदला जा सकता है।
ऐसे अनुरोधों के बाद बोर्ड ने उम्मीदवारों को साफ किया है कि नियमों के अनुसार ही सेंटर का आवंटन किया गया है।
केंद्रों के आवंटन में कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं है क्योंकि कंप्यूटर की मदद से ऐसा किया जा रहा है। केंद्रों के आवंटन के बाद, केंद्र या केंद्र शहर में कोई बदलाव किसी भी मामले में नहीं किया जा सकता क्योंकि परीक्षा के लिए सभी व्यवस्था सीबीएसई द्वारा की गई है। किसी भी केस में केन्द्र व शहर को बदला नहीं जा सकता। अनुरोध करने वाले उम्मीदवारों को कोई व्यक्तिगत जवाब नहीं भेजा जा रहा है।