{"_id":"5794c9cb4f1c1b4e45c4b5cf","slug":"neet-2-examination-denies-cbse-question-paper-leak","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट-2 परीक्षा का प्रश्न-पत्र लीक होने से सीबीएसई ने किया इनकार ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नीट-2 परीक्षा का प्रश्न-पत्र लीक होने से सीबीएसई ने किया इनकार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 25 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (नीट-2) का प्रश्न-पत्र लीक होने से इनकार किया है। सीबीएसई का कहना है कि यह गलत खबर है कि किसी राज्य से नीट-2 का प्रश्न-पत्र मिला है।
विज्ञापन
नीट-2 की परीक्षा तय समय से शांतिपूर्ण तरीके से देश भर में संपन्न हुई। नीट-2 परीक्षा में जितने विद्यार्थियों ने आवेदन किया था उसमें करीब 93 से 94 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
नीट-2 एग्जाम का जिम्मा संभाल रहे संयम भारद्वाज ने कहा कि हलद्वानी से सूचना आई थी कि नीट-2 का प्रश्न-पत्र लीक हुआ है लेकिन, यह गलत सूचना थी। जिस पत्र की बात कही जा रही है उसका नीट-2 एग्जाम के प्रश्न-पत्र से कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कागज के टुकड़े मिलने और उस पर कुछ प्रश्न लिखा होने का मतलब यह नहीं होता कि वह नीट-2 का प्रश्न-पत्र है। परीक्षा के पहले और उसके बाद भी सीबीएसई की ओर से पूरी जांच-पड़ताल कर ली गई है, जिससे स्पष्ट हुआ है कि नीट-2 का प्रश्न-पत्र लीक नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि श्रीनगर में भी परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुई। यहां भी करीब 93 से 94 फीसदी विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज हुई। राज्य सरकार ने हर स्तर पर सफलतापूर्वक परीक्षा कराने में मदद की।
नीट-2 में चार लाख 75 हजार 785 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। अदालत के आदेशानुसार 17 अगस्त तक नीट-2 का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षा के पहले फेज का आयोजन एक मई को हुआ था जिसमें करीब 6.5 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।