{"_id":"595e5dc64f1c1b6b728b45d3","slug":"ndmc-schools-digital-library-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीएमसी के स्कूलों की लाइब्रेरी में एक क्लिक से मिलेंगी किताबें ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एनडीएमसी के स्कूलों की लाइब्रेरी में एक क्लिक से मिलेंगी किताबें
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Jul 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
BOOKS
एनडीएमसी के स्कूलों की लाइब्रेरी में अब एक क्लिक करते ही किताबें उपलब्ध होगी। एनडीएमसी ने अपने 13 स्कूलों की लाइब्रेरी डिजिटल की है। इन लाईब्रेरी का केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने बृहस्पतिवार को रिमोट के माध्यम से विज्ञान भवन में उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर वेंकैया नायडू ने कहा कि डिजिटल पुस्तकालय एक क्लिक पर किताबें पढने के लिए ई-रिडर की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगा। इस कारण समय, पैसे और आने-जाने और किताबें ले जाने की दुविधा भी नही होगी। डिजिटल युग में अपने स्कूलों में शिक्षा के आधुनिककरण की दिशा में एनडीएमसी इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) सभी स्कूलों की लाइब्रेरी में लागू कर रहा है। एनडीएमसी ने स्कूलों में किताबों का डिजिटल प्लेटफार्म उपलब्ध होने से बच्चे 68 लाख किताबों का एक साथ लाभ उठा सकेगें।
विज्ञापन
उन्होंने स्कूलों के पुस्तकालय न केवल भविष्य के लिए किसी समुदाय में ज्ञान का संचार करते है, बल्कि वे बच्चों के भविष्य को विकसित करने का एक मार्ग भी विकसित करते है, जिससे वे पथ पर अग्रसर होकर सफलता प्राप्त करे सकते है। उन्होंने कहा कि किताबें हमारी सबसे अच्छी मित्र होती है, क्योंकि ये हमारे साथ हमारा एक ज्ञान के दीपक की तरह होती है जो संकट के दिनों में भी जगमगाती रहती है। इस दौरान उन्होंने पांच स्मार्ट शौचालयों को नई दिल्ली की जनता को लोकसर्पित भी किया।
विज्ञापन