{"_id":"5f7450a05fa20b384b100719","slug":"nchmct-second-counselling-list-issue-with-irregularities-low-rank-holders-get-top-institutes-students-depressed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीएचएम की दूसरी काउंसलिंग सूची में बड़ी गड़बड़ी, निचले रैंक को टॉप इंस्टीट्यूट अलॉट, छात्र परेशान ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एनसीएचएम की दूसरी काउंसलिंग सूची में बड़ी गड़बड़ी, निचले रैंक को टॉप इंस्टीट्यूट अलॉट, छात्र परेशान
Wed, 30 Sep 2020 03:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 30 Sep 2020 03:09 PM IST
सार
-बैचलर ऑफ साइंस इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन में दाखिले की काउंसलिंग सूची जारी करने के एक घंटे बाद हटाई
विज्ञापन
nchmct
- फोटो : एनसीएचएमसीटी की वेबसाइट से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (एनसीएचएमसीटी) द्वारा 2020 सत्र में बैचलर ऑफ साइंस इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन में दाखिले की ऑनलाइन काउंसलिंग के चलते छात्र मंगलवार को बेहद परेशान रहे।
विज्ञापन
दरअसल सीट अलॉटमेंट के लिए मंगलवार को काउंसलिंग की दूसरी कटऑफ लिस्ट आनी थी। देर शाम कटऑफ लिस्ट जारी हुई तो उसमें निचले रैंक वाले छात्रों को टॉप के इंस्टीट्यूट आवंटित थे। हालांकि बाद में वेबसाइट से कटऑफ लिस्ट हटा दी गई, लेकिन छात्र दुविधा में हैं कि रैंक के आधार पर इंस्टीट्यूट मिलेगा भी या नहीं।
विज्ञापन
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अधीनस्थ एनसीएचएमसीटी इस सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग के माध्यम से सीट अलॉटमेंट करता है। एनसीएचएमसीटी ने दाखिले के लिए एनसीएचएम-जेईई 2020 की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को दी थी।
विज्ञापन
एनटीए ने 29 अगस्त को परीक्षा आयोजित करने के आधार पर सात सितंबर को रिजल्ट जारी कर दिया था। इसके बाद 15 सितंबर को काउंसलिंग का पहला राउंड और 29 सितंबर को काउंसलिंग के दूसरे राउंड के नतीजे आने थे। छात्र सुबह से इंतजार कर रहे थे।
इसी बीच करीब साढ़े पांच बजे के बाद वेबसाइट पर दूसरी काउसंलिंग की कटऑफ जारी हुई। इसी कटऑफ में खामी थी। जिन छात्रों ने अपनी रैंक के आधार पर दिल्ली, बॉम्बे और बंगलूरू के इंस्टीट्यूट को अपनी पहली, दूसरी और तीसरी पसंद भरा था। उन्हें चौथे स्थान कोलकाता में सीट अलॉट की गई। जबकि उनके निचले रैंक वाले छात्रों को तीसरे स्थान का बंगलूरू अलॉट था।
यह कटऑफ देखकर छात्रों ने एनसीएचएमसीटी को ईमेल और हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दी पर कोई जवाब नहीं मिला। आकाश, नेहा, कोमल, रोहित आदि छात्रों ने बताया कि देर शाम वेबसाइट से दूसरी काउंसलिंग सूची हटाकर बुधवार को काउंसलिंग सूची जारी होने का संदेश अपलोड किया गया है। हालांकि वे डर रहे हैं कि कहीं ऐसा हुआ तो उनका साल खराब हो जाएगा।