{"_id":"59bbe1904f1c1b1c688b4c1e","slug":"national-political-science-conference-organized-in-amity","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमिटी : नेशनल पॉलिटिकल साइंस सम्मेलन का आयोजन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एमिटी : नेशनल पॉलिटिकल साइंस सम्मेलन का आयोजन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 16 Sep 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर - 125 एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस एवं इंडियन काउंसिल ऑफ फिलॉसिफिकल रिसर्च विभाग और भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा नेशनल पॉलिटिकल साइंस सम्मेलन 2017 का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का विषय समकालीन भारतीय राजनीति पर पुनर्विचार था।
विज्ञापन
उद्घाटन समारोह में इंडियन काउंसिल ऑफ फिलॉसफिकल रिसर्च, भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के चेयरमैन प्रोफेसर एस आर भट्ट, रक्षा विश्लेषक (एसएम वीएसएम) मेजर जनरल डॉ. जीडी बख्शी ने छात्रों को संबोधित कर उनका मनोबल बढ़ाया। दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अशोक आचार्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज कल के युवाओं की सोच अलग है।
विज्ञापन
उन्हें आरक्षण नीति सही नहीं लगती क्योंकि वह सदैव अपने दम पर कुछ करना चाहते हैं। साथ ही चाहते हैं कि सभी को समान हक मिले। एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस की निदेशिका प्रो (डॉ.) निरूपमा प्रकाश ने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी छात्रों ने बहुत कुछ सीखा। अनेक लोगों के विचार एवं अनुभव से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर 40 रिसर्च पेपर प्रस्तुत किये गये।
विज्ञापन