फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   najma heptulla appointed as first woman chancellor of jamia millia islamia

डॉ. नजमा हेपतुल्ला बनीं जामिया की पहली महिला चांसलर

Tue, 30 May 2017 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 May 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
najma heptulla appointed as first woman chancellor of jamia millia islamia
नजमा हेपतुल्ला - फोटो : Facebook

मणिपुर की राज्यपाल डॉ. नजमा हेपतुल्ला जामिया मिल्लिया इस्लामिया की पहली महिला कुलाधिपति (अमीर-ए-जामिया) नियुक्त की गई। वे आगामी पांच वर्षों के लिए पदभार संभालेंगी।

विज्ञापन


जामिया की विशेष बैठक में यूनिवर्सिटी कोर्ट ने उनके नाम को मंजूरी दी है। वहीं कुलपति प्रो. तलत अहमद ने डॉ. हेपतुल्ला को बधाई देते हुए कहा कि यह जामिया के लिए गर्व की बात होगी।
विज्ञापन


जामिया प्रबंधन ने सोमवार को बताया कि डॉ. हेपतुल्ला रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एमए जकी की जगह पदभार संभालेंगी। जबकि 26 मई से उनका कार्यकाल शुरू हो चुका है। कुलपति प्रो. तलत अहमद ने नवनियुक्त डॉ. हेपतुल्ला की नियुक्ति पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उनके अनुभवों से विश्वविद्यालय समेत छात्रों को बेहद लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर की उपराज्यपाल से पहले वे मोदी सरकार में केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री भी रह चुकी हैं। बता दें कि भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की नातिन डॉ. हेपतुल्ला वर्ष 1986 से लेकर वर्ष 2012 तक राज्यसभा की पांच बार सदस्य व राज्यसभा की उप सभापति भी रह चुकी हैं।


इसके अलावा उन्हें संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा अपने मानव विकास का राजदूत नामित किया जा चुका है।   जामिया के 97 साल के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब किसी महिला को कमान सौंपी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed