फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Municipal Corporation of Delhi, built by Aryabhata 3d Threedi theater, t

दिल्ली के नगर निगम ने बनाया आर्यभट्ट थ्रीडी थिएटर, थ्रीडी में बच्चे देखेंगे विज्ञान की नई दुनिया

Wed, 22 Feb 2017 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Feb 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation of Delhi, built by Aryabhata 3d Threedi theater, t
file photo - फोटो : अमर उजाला

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने टैगोर गार्डन के एक स्कूल में बच्चों के लिए विज्ञान की एक नई दुनिया को आकार दिया है। यहां बच्चों को प्रकृति के रहस्यों, प्रकृति के वास्तविक स्वरूप, वैज्ञानिक अनुसंधान, वैज्ञानिक क्रांति के लाभ और महान वैज्ञानिकों के जीवन के वास्तविक रूप से रूबरू होनेे का अनूठा अवसर मिल सकेगा।

विज्ञापन


महापौर श्याम शर्मा ने सोमवार को आर्यभट्ट थ्रीडी थिएटर एवं साइंस म्यूजियम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्याम शर्मा ने कहा कि देश के सभी महानगरों में पहला ऐसा अति आधुनिक, ज्ञानप्रद और अद्भुत म्यूजियम है। इसका नामकरण हमारे प्राचीन वैभव के प्रतीक प्रसिद्ध खगोलविद् आर्यभट्ट के नाम पर किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में न केवल वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होगा, बल्कि उन्हें वैज्ञानिक खोज करने की भी प्रेरणा मिल सकेगी। नगर निगम ने इसका निर्माण करते हुए पृथ्वी, इसके वातावरण, अंतरिक्ष, ग्रहों, उपग्रहों, जंगलों, पर्वतों, समुद्रों आदि को वास्तविक स्थिति में प्रदर्शित करने के लिए विशेषज्ञों के साथ गहन विचार विमर्श किया। इसी आधार पर बच्चों के लिए वैज्ञानिक सत्य, तथ्य को थ्रीडी में प्रस्तुत करने की अवधारणा को मूर्त रूप दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


म्यूजियम को सेवन डी में बदलने की योजना
कार्यक्रम में शिक्षा निदेशक मीता सिंह ने कहा कि इस थ्री-डी म्यूजियम को सेवनडी में बदलने की योजना है। यहां विज्ञान और कंप्यूटर से संबंधित लाइब्रेरी भी बनेगी और देश व विदेश के महान वैज्ञानिकों के जीवन को थ्रीडी आकार में दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह म्यूजियम ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा पर बनाई गई है और इसमें वर्षा जल संचय, बिजली की कम खपत वाले उपकरण लगाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed