फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than half a million online submission form at DU, the process just six days left

डीयू में डेढ़ लाख से अधिक ऑनलाइन फॉर्म जमा, प्रक्रिया के अभी छह दिन बाकी

Tue, 14 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
More than half a million online submission form at DU, the process just six days left
दिल्ली विश्वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए बीते 13 दिनों से जारी आवेदन की रेस डेढ़ लाख से अधिक आवेदक लगभग 60 हजार सीटों केलिए दावेदारी कर रहे हैं। अभी आवेदन प्रक्रिया के छह दिन बाकी हैं ऐसे में एक-एक सीट पर आवेदकों की कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन


ऑनलाइन फॉर्म जमा करने का आंकड़ा छ दिनों में अभी और बढ़ जाएगा। डीयू में सोमवार शाम छह बजे तक कुल 2, 65, 431 ऑनलाइन पंजीकरण हो गए। वहीं ऑनलाइन फॉर्म जमा कराने का आंकड़ा 1, 55, 896 पहुंच गया है। इस ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत सामान्य वर्ग केअब तक 1, 05, 284 आवेदन आ चुके हैं। 
विज्ञापन


वहीं डीयू प्रशासन ने ओबीसी कैटेगिरी के आवेदकों को सलाह दी है कि ओबीसी सर्टिफिकेट आवेदक केस्वयं केनाम पर होना चाहिए। प्रशासन ने साफ किया ओबीसी की सेंट्रल लिस्ट में आवेदक की जाति होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी आवेदक का प्रमाणपत्र 1 अप्रैल 2015 के बाद का हो तो आवेदक को उस प्रमापणत्र स्वयं सत्यापित करके फॉर्म में ओबीसी सर्टिफिकेट व आय प्रमाणपत्र के कॉलम में अपलोड करना होगा। यदि आवेदक का प्रमाणपत्र 1 अप्रैल 2015 से पहले का है तो उसे ओबीसी सर्टिफिकेट कॉलम में ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र स्वयं सत्यापित करके लगाना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed