{"_id":"593ad5924f1c1b8c6b9c7d6e","slug":"more-than-2-lakhs-students-applied-in-delhi-university-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में 2.73 लाख ने कराया पंजीकरण, आवेदन के लिए तीन दिन बचे ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू में 2.73 लाख ने कराया पंजीकरण, आवेदन के लिए तीन दिन बचे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में आवेदन के लिए अब सिर्फ तीन दिन का समय बचा है। 12 जून शाम पांच बजे तक आवेदन के लिए समय मिलेगा। अभी तक डीयू में कुल 2.73 लाख आवेदकों ने पंजीकरण कराया है। जबकि केवल 1.49 लाख ने आवेदन शुल्क जमा करके इस प्रक्रिया को पूरा किया है।
विज्ञापन
डीयू का कहना है कि अब आवेदकों को देरी करने से बचना चाहिए। जिन्होंने पंजीकरण करा लिया है वह जल्दी से जल्द आवेदन की प्रक्रिया को पूरी करने की कोशिश करें।
विज्ञापन
डीयू के मुताबिक, कुल पंजीकरण में से 1 लाख 30 हजार 606 आवेदक लड़के, 1 लाख 5 हजार 275 लड़कियां है। ट्रांसजेंडर कैटिगरी से 80 आवेदन मिले हैं। बहुत से आवेदकों ने अभी तक अपने प्राइमरी इनफॉरमेंशन को भी नहीं भरा है। इसमें जेंडर जैसी जानकारी है।
विज्ञापन
डीयू का कहना है कि छात्रों को बताया जा रहा है कि वह जल्द से जल्द आवेदन को पूरा करें। अभी तक जो आवेदन मिले है उसमें सबसे आवेदन आर्ट्र्स पाठ्यक्रम के लिए मिले हैं। इसमें इंग्लिश ऑनर्स की सबसे ज्यादा डिमांड है। डीयू के छात्र कल्याण विभाग का कहना है कि सबसे ज्यादा आवेदन दिल्ली से आएं है। अब पंजीकरण कम हो रहे है आवेदन पूरा होने की संख्या बढ़ी है।