मिशन एडमिशन: आवेदन फॉर्म खरीदने के लिए छात्राओं में दिखा उत्साह, उमड़ी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के केएल मेहता दयानंद महिला कॉलेज में बुधवार से दाखिले की दौड़ शुरू हो गई। पहले दिन छात्राओं की काफी भीड़ रही। करीब 450 आवेदन पत्रों की बिक्री हुई। सुबह से ही फॉर्म खरीदने के लिए कॉलेज की एडमिशन विंडो पर छात्राओं की भीड़ दिखाई दे रही थी।
हालांकि आवेदन फार्म जमा नहीं किए गए। पहली बार कॉलेज की चौखट पर कदम रखने वाली छात्राएं बेहद उत्साहित दिखीं। उन्होंने फॉर्म खरीदने के साथ ही कॉलेज के क्लास रूम, कैंटीन, खेल मैदान आदि जगहों का भ्रमण किया।
वहीं काउंसलिंग सेंटर पर भी छात्राओं की भीड़ रही। इस दौरान उन्होंने अपने कोर्स से संबंधित जानकारी प्राप्त की। स्कूल की प्रधानाचार्य वंदना मौला ने बताया कि बुधवार को करीब 450 फार्म की ब्रिकी हुई है, ये कॉलेज के लिए बड़ी उपलब्धि है।
25 जून तक आवेदन किया जा सकता है
उन्होंने बताया कि 5 जून से आवेदन फार्म जमा किए जाएंगे। आवेदक को फॉर्म पर दो फोटो के साथ 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, राशनकार्ड की फोटोकॉपी और असली चरित्र प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। गलती पर आवेदन फॉर्म रद्द माना जाएगा। 25 जून तक आवेदन किया जा सकता है।
किस कोर्स में कितनी सीटें
बीए : 320
बीकॉम : 240
बीकॉम (कंप्यूटर): 60
बीबीए : 60
बीसीए : 120
बीएससी (बायोटेक): 40
एमए (राजनीति शास्त्र): 20
एमकॉम : 40
एमएससी कंप्यूटर: 20