फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mission admission: in the midst of admissions new session starts from monday in faridabad

मिशन एडमिशन : दाखिले की भागदौड़ के बीच सोमवार से नया सत्र होगा शुरू

Sun, 16 Jul 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 16 Jul 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
mission admission: in the midst of admissions new session starts from monday in faridabad
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : अमर उजाला

जिले के सातों कॉलेज में सोमवार से शैक्षणिक सत्र की शुरूआत होने जा रही है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने अपनी तरफ से तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में नए सत्र की शुरूआत के लिए हवन किया गया। सोमवार को कॉलेज परिसर में नए छात्रों का स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पूर्व शनिवार को तीसरी कटऑफ के तहत दाखिले के लिए भीड़ रही। सुबह 10 बजे से विद्यार्थी कॉलेजों में पहुंचने लगे। वहीं, उच्च शिक्षा विभाग ने दाखिला प्रकिया को एक बार फिर से शुरू कर दी है, जिससे वंचित छात्रों को राहत मिली है।
विज्ञापन


तीसरी कटऑफ के तहत रविवार को दाखिले का अंतिम दिन होने के चलते शनिवार को अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ देखने को मिली है। यह दूसरा रविवार है, जब शहर के सभी कॉलेज छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा विद्यार्थियों की समस्याओं को दूर करने के लिए कॉलेज प्रबंधन एवं विद्यार्थी संगठन की तरफ से हेल्प डेस्क लगाया गया है। जहां पर जाकर विद्यार्थी जानकारी जुटा रहे हैं। डीएवी कॉलेज में एबीवीपी द्वारा विद्यार्थियों की मदद की जा रही है। कंप्यूटर एक्सपर्ट ऑनलाइन आवेदन के लिए मदद कर रहे हैं।

18 जुलाई तक होंगे नए दाखिले
उच्च शिक्षा विभाग ने शुक्रवार शाम चार बजे से 18 जुलाई तक दाखिले के लिए दोबारा आवेदन मांगे है। इसके लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल को खोल दिया गया है। विभाग उन विद्यार्थियों को राहत देना चाहता है, जो किसी कारण से आवेदन करने से वंचित रह गए है। कई विद्यार्थी आवेदन पत्र को संशोधित कराने के लिए कॉलेज पहुंचे।


17 जुलाई से शैक्षणिक सत्र शुरू होना है, इसकी तैयारियां पूरी हो गई है। कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया तेजी से चल रही है। वंचित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग ने एक आखिरी मौका दिया है।-कृष्णकांत गुप्ता, प्राचार्य, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed