फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mission Admission: Bogus University and on the Board of Higher Education Department

दाखिले में फर्जी यूनिवर्सिटी और बोर्ड पर उच्चतर शिक्षा विभाग की नजर

Wed, 29 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 29 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission: Bogus University and on the Board of Higher Education Department
स्टूडेंट - फोटो : Demo Pic

ऑनलाइन दाखिले में उच्चतर शिक्षा विभाग फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। दाखिले में फर्जीवाड़ा न हो, इसके लिए विभाग की नजर फर्जी यूनिवर्सिटी और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पर भी है।

विज्ञापन


दाखिले से पहले प्रदेश के सभी 105 कॉलेजों को यूनिवर्सिटी और बोर्ड के बारे में क्रॉस चेक करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा जारी फर्जी विश्वविद्यालय और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड की सूची भेजी है।
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश के तीन विश्वविद्यालय महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू), कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (केयू) और चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी (सीडीएलयू) से संबद्ध सभी सरकारी कॉलेजों में स्नातक व स्नातकोत्तर के ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नातक की अंतिम तिथि 30 जून आने के साथ कॉलेजों में मेरिट लिस्ट के लिए काम शुरू हो गया है। ऐसे में कोई गलती न हो और किसी फर्जी यूनिवर्सिटी या बोर्ड के विद्यार्थी को दाखिला मिल जाए।

इसे देखते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग और एमडीयू ने भी इस बारे में कॉलेजों को ध्यान रखने का निर्देश दिया है। एमडीयू की ओर से भेजे गए फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट में देशभर के 22 विश्वविद्यालयों के नाम शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के नौ विश्वविद्यालय और दिल्ली के छह विश्वविद्यालय हैं।

 
यूनिवर्सिटी भी करेगा क्रॉस चेक
ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के बाद यूनिवर्सिटी द्वारा रजिस्ट्रेशन करने के बाद सभी छात्रों द्वारा दिए गए यूनिवर्सिटी और बोर्ड पर खुद क्रॉस चेक करेगा। इसके लिए अलग से रजिस्ट्रेशन विभाग में तैयारी की जा रही है। एमडीयू के रजिस्ट्रार डॉ. जितेंद्र भारद्वाज का कहना है कि देशभर के फर्जी विश्वविद्यालयों की पहचान यूजीसी द्वारा की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed