{"_id":"575049fd4f1c1b7d2d108c89","slug":"mission-admission-admission-race-fast-300-farms-sold","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन : दाखिले की दौड़ तेज, दूसरे दिन 300 फार्म बिके","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मिशन एडमिशन : दाखिले की दौड़ तेज, दूसरे दिन 300 फार्म बिके
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 03 Jun 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
केएल मेहता कॉलेज में फार्म के लिए लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के केएल मेहता दयानंद महिला कॉलेज में दाखिले की दौड़ तेज होती जा रही है। आवेदन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी कॉलेज के एडमिशन काउंटरों पर छात्राओं की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को 300 छात्राओं ने आवेदन पत्र खरीदे। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 10 जून निर्धारित की गई है। इस बार आवेदन के साथ आधार कार्ड की कॉपी संलग्न करनी होगी।
विज्ञापन
एनआईटी-3 स्थित एमडीयू से संबंधित दयानंद कॉलेज में ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। छात्राओं की सुविधा के लिए चार हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। 5 जुलाई को पहली कटऑफ लिस्ट, 9 को दूसरी और 13 जुलाई को तीसरी कटऑफ जारी की जाएगी।
विज्ञापन