{"_id":"580b7cb64f1c1bf83d702f17","slug":"missing-najeeb-issue-reached-to-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू से लापता नजीब का मामला डीयू पहुंचा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेएनयू से लापता नजीब का मामला डीयू पहुंचा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू छात्र नजीब अहमद को ढूंढ लाने की मांग का आंदोलन अब दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंच गया है। इस मांग को लेकर शनिवार को वामपंथी छात्र संगठनों ने आइसा (ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन) के नेतृत्व में आर्ट्स फैकल्टी के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
आइसा ने नजीब की सुरक्षित घर वापसी व न्याय की मांग के लिए 24 अक्तूबर को देशभर में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इस प्रदर्शन में डीयू छात्र संघ चुनाव मेें आइसा की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रही कंवलप्रीत कौर ने इस मामले में जेएनयू प्रशासन की भूमिका को संदिग्ध बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नजीब के खो जाने पर प्रशासन कोई सक्रियता नहीं दिखा रही है और न ही अब तक एबीवीपी समर्थकों पर कोई कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
आइसा की मांग है कि गृह मंत्रालय नजीब को खोजने के लिए एक विशेष समिति का गठन करे। जेएनयू प्रशासन नजीब को पीटने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे। साथ ही नजीब को खोजने के लिए हरसंभव कदम उठाए।