फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mismanagement in SSC exam

एसएससी परीक्षा में अव्यवस्था, नाराज परीक्षार्थियों किया हंगामा

Thu, 01 Dec 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 01 Dec 2016 01:39 AM IST
सार

अव्यवस्था से नाराज परीक्षार्थियों ने दो परीक्षा केंद्र पर किया हंगामा 
पुलिस चौकी जाकर की शिकायत

विज्ञापन
mismanagement in SSC exam
परीक्षा - फोटो : amar ujala

विस्तार

एसएससी परीक्षा के दौरान अव्यवस्था से परीक्षार्थी नाराज हो गए। शहर के सेक्टर-64 और सेक्टर-62 परीक्षा केंद्र पर सर्वर डाउन होने और सिस्टम खराब हो जाने के बाद परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


परीक्षा का बहिष्कार करने के बाद उन्होंने सेक्टर-71 पुलिस चौकी जाकर अव्यवस्था की शिकायत की है। साथ ही कहा है कि वह मामले को एसएससी बोर्ड भी लेकर जाएंगे। इन दोनों केंद्रों पर करीब 200 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे।
विज्ञापन


एसएससी के सीजीएल टायर-टू एग्जाम 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक होने हैं। पहले दिन ही नोएडा में आयोजित परीक्षा केंद्र पर भारी अव्यवस्था दिखी। बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई परीक्षा दोपहर 12 बजे तक होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर 10 से 15 मिनट में ही परीक्षा केंद्रों पर सिस्टम जवाब दे गए तो कुछ जगहों पर सर्वर डाउन हो गया। परीक्षार्थी जब राइट माउस से क्लिक कर रहे थे तो कंप्यूटर उसे स्वीकृत ही नहीं कर रहा था।

वहीं कुछ परीक्षार्थियों ने 85 सवाल किए तो कईयों को केवल 52 सवाल ही करने का ऑप्शन दिख रहा था। इससे परेशान परीक्षार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया और परीक्षा केंद्रों के बाहर खडे़ होकर हंगामा किया।

इसके बाद अभ्यर्थी एकत्र होकर सेक्टर-71 चौकी पहुंचे और समस्याओं की शिकायत दी। परीक्षार्थी संदीप और प्रियंका ने बताया कि वह इस मामले को एसएससी बोर्ड ले जाएंगे। जिससे उन्हें अच्छे सेंटर पर परीक्षा देने का मौका दिया जा सके।


उन्होंने आरोप लगाया कि वह साल भर से वह इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं लेकिन एन वक्त पर यह परेशानी हो गई और साल भर की तैयारी खराब होती दिख रही है। गौरतलब है कि सितंबर में सीजीएल टायर वन की परीक्षा हुई थी और उसका भी पेपर लीक हो गया था। जिससे परीक्षा निरस्त हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed