{"_id":"5a1812b94f1c1b8e698bd993","slug":"milk-will-be-served-in-mid-day-meal-from-first-december-in-government-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिसंबर से सरकारी स्कूलों में मिलेगा मिड डे मील के साथ दूध ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एक दिसंबर से सरकारी स्कूलों में मिलेगा मिड डे मील के साथ दूध
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
मिड-डे मील
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों में मिड डे मील के साथ दूध भी मिलेगा। एक दिसंबर से यह योजना शुरू होगी। छात्रों को सेहतमंद बनाने के लिए दूध उपलब्ध कराने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए शिक्षा विभाग सभी खंड के शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। शिक्षकों की सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
बल्लभगढ़ के वीटा प्लांट में शिक्षकों को दूध परोसने के बारे में बताया जाएगा। छात्रों को मिड डे मील में खाने के साथ दूध देने के करीब एक वर्ष पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की थी। अब उस पर अमल होने जा रहा है।
विज्ञापन
एक छात्र को दोपहर के भोजन के वक्त 200 ग्राम दूध उपलब्ध कराया जाएगा। पहली से आठवीं तक के 80 हजार बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। मौलिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा निदेशालय को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि जिलेभर के स्कूलों में पहली से आठवीं तक के करीब 80 हजार बच्चे पढ़ते हैं।
विज्ञापन
योजना के लागू होने पर जिले में 16 हजार लीटर दूध की जरूरत पड़ेगी। बता दें कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर 2016 में दोपहर के वक्त खाने के साथ दूध की योजना तैयार की गई, लेकिन शिक्षा निदेशालय की लेटलतीफी से इसे लागू नहीं किया जा सका।
सभी सरकारी स्कूलों में आठवीं तक के छात्रों को मिड डे मील में दूध देने की योजना है। जल्द ही यह शुरू हो जाएगी। इसके लिए कुछ शिक्षकों को ट्रेनिंग भी दिलवाई जाएगी। चार खंड के 80 हजार बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। -रामकुमार फलसवाल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी