फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Merit will issue a separate for Sikh in Khalsa College

खालसा कॉलेज सिखों के लिए अलग से जारी करेगा मेरिट

Wed, 22 Jun 2016 03:11 AM IST
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Jun 2016 03:11 AM IST
विज्ञापन
Merit will issue a separate for Sikh in Khalsa College

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में दाखिले के इच्छुक सिख छात्रों के लिए अच्छी खबर है। कॉलेज इस बार सिख छात्रों के लिए अलग से मेरिट सूची जारी करेगा। डीयू के सेंट्रलाइज्ड आवेदनों के आधार पर ही यह सूची निकाली जाएगी। इस तरह से कॉलेज में सिख छात्रों व नॉन सिख छात्रों के लिए अलग-अलग मेरिट बनेगी। कॉलेज दाखिले के लिए अलग से आवेदन नहीं लेगा।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज को कोर्ट ने अल्पसंख्यक दर्जे के तहत छात्रों को दाखिला देने की स्वतंत्रता दे दी है। इस तरह से कॉलेज शैक्षणिक सत्र 2016-17 में सिख छात्रों को दाखिलों में 50 फीसदी आरक्षण देगा। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जसविंदर सिंह ने बताया कि 50 फीसदी सीटों पर दाखिले के लिए सिख छात्रों के लिए अलग मेरिट तय होगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज दो श्रेणियों सिख व नॉन सिख कैटेगिरी के तहत मेरिट तैयार कर डीयू को भेजेगा।
विज्ञापन


50 फीसदी सिख कोटे के दाखिले के लिए क्या अलग से आवेदन लिए जाएंगे? इस प्रश्न पर प्रिंसिपल डॉ सिंह ने कहा कि आवेदन अलग से लेने की जरूरत नहीं है। अल्पसंख्यक दर्जा होने के नाते अलग दाखिला प्रक्रिया चलाने वाले जीसस एंड मैरी व सेंट स्टीफंस कॉलेज में दाखिले के लिए भी डीयू में आवेदन किया जाना जरूरी किया गया था। ऐसे में सेंट्रलाइज्ड आवेदनों के आधार पर ही सिख छात्रों के लिए अलग से सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अल्पसंख्यक दर्जा होने के कारण इस बार दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से संचालित होने वाले तीन अन्य कॉलेजों गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज व माता सुंदरी कॉलेज को डीयू ने 50:50 फॉर्मूले के आधार पर दाखिले करने की मंजूरी दी है। इस तरह से इन कॉलेजों में भी पचास फीसदी सीटें सामान्य वर्ग के लिए व पचास फीसदी सीटें सिखों के लिए होगी। कॉलेजों ने डीयू के आवेदन फॉर्म से आवेदन लिए हैं लेकिन मेरिट अपनी निकालेंगे। इन कॉलेजों में बीते साल तक सिख छात्रों के लिए पांच फीसदी सीटें आरक्षित होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed