{"_id":"58011f334f1c1b210328de52","slug":"mega-pitim-public-schools-today-a-letter-to-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आज, अभिभावकों को भेजे पत्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आज, अभिभावकों को भेजे पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
manish sisodia in finland
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के स्कूल शनिवार को होने जा रही मेगा पीटीएम-2 में अभिभावकों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। पहली पीटीएम (पैरेंट्स टीचर मीटिंग) के सफल रहने के बाद सरकार शनिवार को दूसरी मेगा पीटीएम आयोजित करने जा रही है।
इस पीटीएम के जरिये छात्रों के रिजल्ट के रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों को दिए जाएंगे। इस दौरान बच्चों के प्रदर्शन की चर्चा भी होगी। मेगा पीटीएम में अभिभावक हिस्सा लें, इसके लिए अभिभावकों को पत्र भेजे गए हैं।
सरकारी स्कूलों में समेटिव असेसमेंट-1 की परीक्षा का रिजल्ट तैयार हो गया है। अब स्कूलों में शिक्षक हर छात्र का रिजल्ट उनके अभिभावकों के सामने देंगे।
विज्ञापन
सरकार ने मेगा पीटीएम की तिथि इस तरह तैयार की थी जिससे बच्चों के रिजल्ट को सीधे अभिभावकों को बताए जा सकें। उपमुख्यमंत्री की ओर से भी रिकार्डेड संदेश के माध्यम से अभिभावकों को आमंत्रित किया गया है।
सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापरक शिक्षा छात्रों को मिले इसके लिए सरकार ने खास ध्यान केन्द्रित किया हुआ है। हर बच्चा अपने स्तर की पुस्तक पढ़ सके, इसके लिए पहले से ही अभियान जारी है। मेगा पीटीएम में अभिभावकों को इस अभियान के विषय में भी बताया जाएगा, ताकि वे बच्चों को प्रोत्साहित करें।
50 फीसदी ही जारी कर पाएंगे रिजल्ट
गवर्नमेंट स्कूल टीचर एसोसिएशन के महासचिव अजय वीर यादव ने बताया कि केवल 50-55 फीसदी स्कूल ही पीटीएम में रिजल्ट जारी कर पाएंगे। जिन स्कूलों में छात्रों का अनुपात ज्यादा है, वहां रिजल्ट अभी तैयार नहीं है। कई स्कूूल रिजल्ट पूरा करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
शिक्षा निदेशक से मुलाकात
गवर्नमेंट स्कूल टीचर एसोसिएशन ने मेगा पीटीएम में शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा निदेशक सौम्या गु्प्ता से मुलाकात की। एसोसिएशन की ओर से निदेशक को स्कूलों की सूची सौंपी गई, जहां सुरक्षा की ज्यादा जरूरत है।
एसोसिएशन के महासचिव अजय वीर यादव ने बताया कि निदेशक ने उन्हें आश्वासन दिया है कि स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखा जाएगा। शिक्षकों की सुरक्षा के लिए सिविल डिफेंस भी तैनात किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बीते माह नांगलोई स्थित सरकारी स्कूल में छात्रों ने चाकूओं से गोद कर शिक्षक की हत्या कर दी थी।