फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mdu wiil connect to skill india programme

‘स्किल इंड़िया’ से जुड़ेंगे एमडीयू के छात्र

Mon, 15 Aug 2016 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 15 Aug 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
mdu wiil connect to skill india programme
- फोटो : demo pic

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) से संबद्ध कॉलेजों के छात्र प्रधानमंत्री के ‘स्किल इंड़िया’ के सपने को साकार करेंगे। यूनिवर्सिटी ने संबद्ध कॉलेज के छात्रों को कौशल प्रशिक्षण देने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) के तत्वाधान में इस सत्र से छात्रों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। बता दें कि एमडीयू व एनएसडीसी ने इसके लिए करार किया है। कॉलेजों में कोर्स शुरू करने से पहले शिक्षकों को रोहतक में ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है।
विज्ञापन

 
दरअसल, अभी तक कॉलेजों में छात्रों को केवल अकादमिक शिक्षा दी जाती है। उनके कौशल प्रशिक्षण के लिए कोई इंतजाम नहीं है। लिहाजा, प्रधानमंत्री के ‘स्किल इंड़िया’ के पहल को ध्यान में रखकर यूनिवर्सिटी ने एनएसडीसी के साथ मिलकर छात्रों में विशेष प्रशिक्षण देने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसडीसी ने 8 प्रशिक्षण पार्टनर संस्थान तय किए हैं। एनसीडीसी छात्रों को स्किल बेस्ड ट्रेनिंग मुहैया कराएगा। बता दें कि आईटी व आईटी आधारित सर्विस के लिए नैसकॉम (नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज) छात्रों को प्रशिक्षण देगी।

इसके अलावा रिटेल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टूरिज्म एंड हॉस्पीटैलिटी, एग्रीकल्चर व ब्यूटी एंड वेलनेस सेक्टर में स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। छात्रों को डेवलपमेंट प्रशिक्षण का सर्टिफिकेशन भी एनएसडीसी देगा।

शहर के अनुरूप होंगे कोर्स
एमडीयू से संबंधित विभिन्न शहरों में स्थित कॉलेजों में कौन से कोर्स शुरू होंगे, कौन सा कोर्स छात्रों के लिए मुफीद रहेगा। इसके लिए एनएसडीसी ने स्किल गैप सर्वे किया है। शहर के इंडस्ट्री के मिजाज को देखते हुए उसी के अनुरूप कोर्स शुरू किए जाएंगे। गुड़गांव में आईटी, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, हेल्थ सेक्टर, बीपीओ, रिटेल, बैंकिंग एंड फाइनेंस संबंधित कोर्स शुरू करने की संभावना है। 


ये बने हैं पार्टनर
सेंटम वर्क स्किल्ड इंडिया, आई एल एंड एफ एस, ओरियन एजुटैक, पीसी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, आईसीए एजुस्किल्ज, स्किल्ज एकेडमी, एवीटीईजी, व एमास स्किल

छात्रों को रोजगार योग्य बनाने के लिए स्किल बेस्ड ट्रेनिंग जरूरी है। कॉलेजों में स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू करने का आदेश दे दिया गया है। एनसीडीसी बतौर ट्रेनिंग पार्टनर स्किल बेस्ड लर्निंग मुहैया कराएगा। -प्रो. सुनीता मल्होत्रा, डीन अकादमिक अफेयर्स, एमडीयू 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed