{"_id":"5901f7144f1c1be959c0c7af","slug":"mdu-rohtak-examination-will-starts-from-2nd-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू की परीक्षा दो मई से, शेड्यूल वेबसाइट पर जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एमडीयू की परीक्षा दो मई से, शेड्यूल वेबसाइट पर जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 28 Apr 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
CBSE STUDENTS
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक की बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए की दूसरे व चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। बीएससी पास की दूसरे व चौथे सेमेस्टर, बीकॉम, वोकेशनल एंड ऑनर्स की दूसरे व चौथे सेमेस्टर तथा बीबीए की दूसरे व चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 2 मई से प्रारंभ होंगी।
विज्ञापन
बीसीए की दूसरे व चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 3 मई से तथा बीए पास व वोकेशनल की दूसरे व चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 4 मई से प्रारंभ होंगी। यूनिवर्सिटी की बीए-एलएलबी आनर्स पांच वर्षीय की दूसरे, चौथे, छठे, आठवें, नौंवे व दसवें सेमेस्टर तथा एलएलबी आनर्स तीन वर्षीय की दूसरे, चौथे, पांचवें तथा छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 4 मई से आयोजित होंगी।
विज्ञापन
बी फार्मा तथा एम फार्मा सेमेस्टर स्कीम की परीक्षाएं 5 मई से रखी गई हैं। इन परीक्षाओं के लिए तिथि एवं रोल नंबर यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन