फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MDU additional application date of the PG course, will be July 18. Applications

एमडीयू ने पीजी कोर्स में 18 जुलाई तक बढ़ाई आवेदन की तिथि

Sun, 17 Jul 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 17 Jul 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
MDU additional application date of the PG course, will be July 18. Applications
कैंपस, एडमिशन - फोटो : फाइल फोटो

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने स्नातकोत्तर कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 18 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। दाखिले की पहली कट ऑफ लिस्ट 20 जुलाई को जारी की जाएगी।

विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि इस बढ़ी तिथि के बीच ही स्नातक का फाइनल रिजल्ट भी आ जाएगा। परीक्षा परिणाम नहीं आने से इस बार पीजी कोर्स की कक्षाएं भी कॉलेजों में देरी से शुरू होंगी। 

विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा ने प्रदेश के तीन विश्वविद्यालयों में पीजी दाखिले का नया शेड्यूल जारी किया है। इसमें एमडीयू के साथ-साथ कुरूक्षेत्र व चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पीजी कक्षाओं में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी स्नातक अंतिम वर्ष का रिजल्ट नहीं आने से काफी परेशान हैं। यही कारण है कि उन्हें बार-बार कॉलेजों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस बदले शेड्यूल से उन्हें थोड़ी राहत जरूर मिली है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-9 की प्राचार्य सुषमा चौधरी का कहना है कि 18 जुलाई को 4:00 बजे ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। 


19 को अभ्यर्थियों के मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र की जांच की जाएगी। 20 को पीजी की पहली कट ऑफ  जारी होगी। 21 जुलाई तक पहली कट ऑफ के अंतर्गत दाखिले होंगे। 22 को दूसरी व 23 को तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed