फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD will prepare swimmers in school

दिल्ली नगर निगम स्कूलों में तैयार करेगी तैराक

Tue, 23 Aug 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
MCD will prepare swimmers in school

रोहिणी इलाके के स्कूली बच्चों को स्कूल में ही तैराकी सिखाई जाएगी। इसकी शुरूआत उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने करने का निर्णय लिया है। वह स्कूलों में तैराक तैयार करने के लिए रोहिणी में तरणताल बनाएगी। 

विज्ञापन


इस परियोजना की शुरूआत भाजपा के उपाध्यक्ष श्याम जाजू व सांसद उदित राज ने की। उत्तरी दिल्ली नगर निगम रोहिणी सेक्टर-17 स्थित स्कूल में तरणताल बनाएगी। 
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोहिणी क्षेत्र के वार्ड समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र सोलंकी थे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष प्रवेश वाही ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में श्याम जाजू ने कहा कि नागरिकों का मन जीतना तभी संभव है जब उनके मनमाफिक विकास कार्य तेज गति से पूरा करेंगे। इस कारण नगर निगम आर्थिक संकट की समस्या से ऊपर उठते हुए जल्दी तरणताल बनाने का कार्य करे। 

इस तरणताल की सुविधा होने से बच्चों में खेल के प्रति रूचि बढ़ेगी और आने वाले समय में बच्चे खेलों में देश का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर उदित राज ने कहा कि जब इस तरणताल का कार्य पूरा हो जाएगा तो बच्चों को स्कूल में ही तैराकी सीखने की सुविधा मिल सकेगी। 


वहीं प्रवेश वाही ने कहा कि स्कूल स्तर पर बच्चों को खेल संबंधी सुविधा देने से वे खेलों के क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए प्रेरित होंगे। इसके मद्देनजर नगर निगम  ने विभिन्न स्कूलों में खेल संबंधी क्रियाकलापों को बढ़ाया जा रहा है। 

अन्य स्कूलों में भी तरणताल बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि करीब 16 सौ वर्ग मीटर में निर्मित होने वाले तरणताल को बनाने में 35 लाख रूपये की लागत आएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed