{"_id":"58dbdaa64f1c1be14b63e10c","slug":"mcd-schools-will-give-free-insurance","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीडी स्कूल चमकाएंगे, बच्चों को फ्री स्वास्थ्य बीमा देंगे","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एमसीडी स्कूल चमकाएंगे, बच्चों को फ्री स्वास्थ्य बीमा देंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Apr 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : गेटी इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने एमसीडी सत्ता में आने पर प्राथमिक शिक्षा और प्राथमिक स्वास्थ्य का रोडमैप बुधवार को जारी किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. शशि थरूर ने शिक्षा और सलमान खुर्शीद ने स्वास्थ्य में सुधार की संभावनाओं का रोडमैप बनाने में कांग्रेस की मदद की है। इससे पहले कांग्रेस ने एमसीडी वित्तीय स्थति सुधारने और कूड़ा प्रबंधन एवं पर्यावरण सुधार पर रोडमैप जारी किया था।
विज्ञापन
डॉ. शशि थरूर और सलमान खुर्शीद ने कहा कांग्रेस ये सब करके दिखाएगी। आठ लाख स्कूली बच्चों को फ्री स्वास्थ्य बीमा और बड़े अस्पताल सरकार को सौंपकर प्राथमिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने का रोडमैप प्वाइंट शामिल है। हेथ वॉच ग्रुप बनेंगे जिसमें हर 15 दिन में पार्षद व निगम उपायुक्त मिलेंगे। इसमें आरडब्ल्यूए, ग्रामीण पंचायत व मार्केट एसोसिएशन केलोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
रोडमैप में प्राथमिक शिक्षा गुणवत्ता व संसाधन सुधार के अलावा शिक्षकों की भर्ती का वादा किया है। शिक्षा गुणवत्ता के लिए शक्ति संपन्न ग्रुप बनाएंगे जिसमें पूर्व प्रधानाचार्य, एक्सपर्ट व अभिभावक होंगे। शिक्षा सुधार की ना सिर्फ सिफारिश देगा बल्कि मासिक रिपोर्ट भी महापौर और आयुक्त को देगा।
विज्ञापन
स्कूलों पर निगरानी रखेगा। शिक्षकों की 6500 भर्ती करेंगे, समय पर वेतन और भर्ती नियमों में बदलाव करेंगे। बीपीएल बालिका के दाखिले पर 1000 रुपये खाते में जाएंगे। हर स्कूल में खेल शिक्षक होगा और स्पोर्ट्स कोच व अकादमी के साथ कैंप के लिए टाइअप करेंगे।
बड़े अस्पताल दिल्ली सरकार को देंगे, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रहेगा फोकस
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय माकन ने शिक्षा और स्वास्थ्य के रोडमैप जारी करते समय कहा है कि एमसीडी का काम प्राथमिक शिक्षा और प्राथमिक स्वास्थ्य है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार और भाजपा की एमसीडी एक, दूसरे का काम छीनने में झगड़ रहे हैं। इस बीच में बच्चों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सके इसके लिए एमसीडी के सभी स्कूली बच्चों का फ्री स्वास्थ्य बीमा कराएंगे।
कांग्रेस सत्ता में आएगी तो 6 बड़े सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल दिल्ली सरकार को देगी। उससे 652 करोड़ रुपये सालाना बचेंगे जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में संसाधन, डॉक्टर्स की भर्ती करेंगे। राज्य व केन्द्र सरकारों से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का मालिकाना हक लेंगे।
कांग्रेस रोडमैप के अनुसार एक तरफ बड़े अस्पताल पर पैसा खर्च हो रहा है तो दूसरी तरफ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर संसाधन और स्टाफ की कमी है। कांग्रेस सत्ता में आने के बाद एक महीने में केन्द्रों पर लेबोरेट्री, एक्सरे व टेस्ट सुविधा देगी। सभी केन्द्रों की मैपिंग करके पहुंच बढ़ाएंगे। ज्यादा देर तक केन्द्र खुलेंगे। मच्छरों से निपटने के लिए 27 स्पेशल टास्क फोर्स हर 10 वार्ड पर बनेंगे जिसकी अगुवाई निगम उपायुक्त करेंगे।
कांग्रेस एमसीडी में आने पर हर मेट्रो स्टेशन पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलेंगे, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सस्ती दवा की उचित दर दुकान खोलेंगे, डिजिटल मॉनिटरिंग करेंगे।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए डे केयर सेंटर, बच्चों के लिए क्रेच
कांग्रेस ने शिक्षा स्वास्थ्य के रोडमैप में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों पर भी एक फोकस बिंदु दिया है। कांग्रेस के एमसीडी में आने पर उनके स्कूल में पढने वाले सभी 8 लाख बच्चों को समूह बीमा के तहत फ्री स्वास्थ्य बीमा देंगे। पार्टनर स्कूल-मैचिंग प्रोग्राम के तहत जो संस्थान चलेंगे उनके बच्चों को भी यह सुविधा मिलेगी।
बुजुर्गो के लिए डे केयर सेंटर खोलेंगे जिसमें फिटनेस सेंटर और मनोरंजन की सुविधा होगी। तो महिलाएं आसानी से काम पर बच्चों को छोड़कर जा सकें इसके लिए डे एंड नाइट क्रेच की सुविधा देंगे। महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधा देने केलिए महिला डॉक्टर व महिला स्टाफ केसाथ सुविधा देंगे। इसमें शादी पूर्व परामर्श, परिवार नियोजन और सैक्स से जुड़ी समस्याओं की जानकारी मिल सकेगी।