फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   maths students can eligible for bsc biotech

अब गणित के छात्र भी कर सकेंगे बीएससी बायोटेक

Mon, 19 Jun 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 19 Jun 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
 maths students can eligible for bsc biotech
डेमो - फोटो : demo pic

12वीं में गणित की पढ़ाई कर अगर कोई छात्र बायोटेक्नोलॉजी में कॅरियर बनाना चाहता है तो उसके लिए अच्छी खबर है। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने इसके लिए बीएससी इन बायोटेक्नोलॉजी करने वाले छात्रों के लिए बायोलॉजी की अनिवार्यता हटा दी है। इसका फायदा इस सत्र में शहर के राजकीय कॉलेजों को मिलेगा।

विज्ञापन


 दरअसल, अभी तक एमडीयू के कॉलेजों में बीएससी इन बायोटेक में 12वीं कक्षा में बायोलॉजी के छात्रों को दाखिला दिया जाता था। फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित पढ़ने वाले छात्र इससे महरूम रहते थे। वहीं, कॉलेजों में सीटें भी खाली रहती थीं। बायोटेक की ओर घटते रुझान और खाली सीटों को देखते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग के आदेश पर यूनिवर्सिटी ने यह कदम उठाया है। यूनिवर्सिटी की पहल का नतीजा है कि कॉलेज में छात्र बायोटेक के बारे में काउंसलिंग के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन


फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ लेकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को इसमें दाखिला मिल जाएगा। अब इस सत्र में उम्मीद की जा रही है कि बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में सीटें फुल हो जाएंगी। गणित वाले छात्रों को एडमिशन का प्रावधान किए जाने की वजह से इस सत्र में नए रूप से पाठ्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बायोटेक के शिक्षकों की मानें तो गणित वाले छात्रों के लिए बायोटेक टेढ़ी खीर होगी। क्योंकि 12वीं तक गणित पढ़ने की वजह से उन्हें बायोलॉजी का ज्ञान नहीं होता है और बीएससी में उस स्तर का ज्ञान छात्रों को नहीं हो पाएगा। इसका खामियाजा रिजल्ट में भुगतना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed