{"_id":"57dc429e4f1c1b4509d4813f","slug":"mastermind-preparing-cbse-science","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टरमाइंड तैयार करने में जुटा सीबीएसई साइंस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मास्टरमाइंड तैयार करने में जुटा सीबीएसई साइंस
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
CBSE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बच्चों को साइंस के प्रति रुचि दिखाने के लिए एक बार फिर से प्लेटफॉर्म देने जा रहा है। सीबीएसई बच्चों में तार्किक क्षमता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय साइंस प्रदर्शनी का आयोजन करने जा रहा है।
विज्ञापन
देशभर से छठी व नौवीं तक के छात्र इसमें हिस्सा ले सकते हैं। प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए छात्र 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को एनसीईआरटी की ओर से अगले वर्ष होने वाली 44 वीं जवाहर लाल नेहरू नेशनल साइंस मैथमेटिक्स एंड एनवायरमेंटल (जेएनएसई) प्रदर्शनी में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
इस प्रदर्शनी के विजेताओं को इनिशिएटिव फॉर रिसर्च एंड इनोवेशन इन साइंस की ओर से होने वाले नेशनल फेयर-2017 व मैंटरिंग कैंप में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
देश भर में बच्चों में निर्णय क्षमता, वैज्ञानिक समझ, तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के लिए सीबीएसई की राष्ट्रीय साइंस प्रदर्शनी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में जानकारी बोर्ड की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
साइंस प्रदर्शनी की थीम साइंस टेक्नोलॉजी एंड मैथमेटिक्स फॉर नेशनल बिल्डिंग है। जबकि इसकी सब-थीम हेल्थ, इंडस्ट्री, ट्रांसपोर्ट एंड कम्यूनिकेशन है।
यह प्रदर्शनी दो स्तरों में आयोजित होगी। पहला क्षेत्रीय स्तर नवंबर-दिसंबर व दूसरा राष्ट्रीय स्तर जनवरी में आयोजित होगा। क्षेत्रीय स्तर पर प्रदर्शनी आयोजित करने के लिए बोर्ड जल्द ही तिथियों की घोषणा करेगा। क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।