{"_id":"587121544f1c1bdc6b1586c5","slug":"march-8-may-start-after-cbse-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 मार्च के बाद शुरू हो सकती है सीबीएसई की परीक्षाएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
8 मार्च के बाद शुरू हो सकती है सीबीएसई की परीक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Jan 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
exam shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की एक मार्च से शुरू होने वाली दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं इस बार आठ मार्च के बाद ही शुरू होने की संभावना है। इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसमें से यूपी में 11 फरवरी से 8 मार्च तक व मणिपुर में 4 मार्च से 8 मार्च तक चुनाव होंगे।
विज्ञापन
सीबीएसई की परीक्षाएं हर साल एक मार्च या दो मार्च से शुरू होती हैं। ऐसे में बच्चों की सुविधा को देखते हुए इस बार चुनाव संपंन होने के बाद ही परीक्षा तिथियां फाइनल करने की तैयारी है। सूत्र बताते हैं कि परीक्षा तिथियों को फाइनल करने के लिए एक बैठक हो चुकी है लेकिन इसमें परीक्षा तिथियों को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। अब अगले सप्ताह एक और बैठक इस संबंध में होगी। इसमें ही परीक्षा तिथियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन