फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Many celebrities have stayed part of the college

कई मशहूर हस्तियां रह चुकी हैं इस कॉलेज का हिस्सा

Mon, 06 Jun 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Jun 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
Many celebrities have stayed part of the college

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित किरोड़ीमल कॉलेज (केएमसी) टॉप कॉलेज की कतार में शामिल है। यह कॉलेज अपने अनुशासन, बेबाकी और नए ट्रेंड शुरू करने के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन


इसके साथ कॉलेज पूरे कैंपस में अपने बेहतरीन एकेडमिक रिकॉर्ड और स्टैंडर्ड के लिए मशहूर है। केएमसी  पढ़ाई-लिखाई और गैर शैक्षणिक गतिविधियों में दूसरे कॉलेजों की तुलना में आगे रहता है। डीयू के इस कॉलेज ने देश को एक से बढ़कर एक राजनेता, अधिकारी और कलाकार दिए हैं।
विज्ञापन


कब स्थापित हुआ कॉलेज 
1948 में निर्मला कॉलेज के रूप में हुई थी स्थापना
1953 में किरोड़ीमल ट्रस्ट ने इसका अधिग्रहण किया, तभी बना केएमसी
1 फरवरी 1954 को कॉलेज नॉर्थ कैंपस में शिफ्ट हुआ।

कॉलेज में क्या है खास
ड्रामा, डिबेट, म्यूजिक, फोटोग्राफी जैसी गैर शैक्षणिक गतिविधियां खास रहीं। इस कॉलेज के इंग्लिश ऑनर्स, इकोनॉमिक्स ऑनर्स और मैथ्स ऑनर्स में दाखिले की कतार बेहद लंबी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज में चलाए जा रहे कोर्स
बीकॉम, हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, संस्कृत, उर्दू, फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, बॉटनी, जूलॉजी, सांख्यिकी

कॉलेज से पढ़कर निकली कुछ विशेष हस्तियां

Many celebrities have stayed part of the college

कॉलेज में खास सुविधाएं
10 स्पोटर्स एंड कल्चरल सोसाइटी
कंपयूटराइज्ड लाइब्रेरी।
पुस्तकालय में अलग-अलग विषयों पर 1.5 लाख पुस्तके हैं। 
पुस्तकालय में एक साथ 350 छात्रों के बैठने की व्यवस्था।
हॉस्टल की सुविधा 89 कमरों वाले हॉस्टल में 170 छात्र रहते हैं।

कॉलेज से पढ़कर निकली कुछ विशेष हस्तियां
अमिताभ बच्चन            मशहूर अभिनेता
मदन लाल खुराना          पूर्व मुख्यमंत्री
सतीश कौशिक                 फिल्म निर्देशक
कुलभूषण खरबंदा           फिल्म अभिनेता
सईद नकवी                   वरिष्ठ पत्रकार
कैप्टन एमएस कोहली        एवरेस्ट विजेता
प्रो. पुलिन नायक             अर्थशास्त्री
कबीर खान                      निर्देशक
----

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed