फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manisha became topper in haryana board exam 2017

हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले की बेटी बिना टयूशन 12वीं में टॉप पर

Fri, 19 May 2017 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 19 May 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
manisha became topper in haryana board exam 2017
मनीषा - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय में भोड़ाकला के रहने वाली मनीषा ने टॉप किया। बृहस्पतिवार को रिजल्ट जारी होने के बाद देर शाम तक विभिन्न स्कूलों से मिली जानकारी के अनुसार नीरज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मनीषा को साइंस संकाय में 95.2 फीसदी अंक मिले हैं।

विज्ञापन


मनीषा देश में आईटी उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहती है। 12वीं कक्षा में 476 अंक हासिल करने वाली मनीषा आगे की पढ़ाई कंप्यूटर साइंस में करना चाहती है। इसके लिए वह आईआईटी दिल्ली से बीटेक कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहती है।
विज्ञापन


एमटेक कंप्यूटर साइंस एक आईटी उद्यमी के रूप में करना चाहती है। नौकरी नहीं करना चाहती, बल्कि नौकरी पैदा करना चाहता है। आज कंप्यूटर और आईटी के क्षेत्र में सबसे ज्यादा हुनरमंद हम भारतीय है, लेकिन फिर भी नौकरी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं पिता

manisha became topper in haryana board exam 2017
हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले पिता राजेश कुमार का कहना है कि 12वीं तक की पढ़ाई के दौरान कभी कोई ट्यूशन नहीं लिया। आईआईटी की तैयारी के लिए भी कोई कोचिंग नहीं ली, लेकिन फिर भी बेहतर प्रदर्शन किया। आईआईटी जेईई में सफल हो गई है और अब जेईई मेंस के लिए तैयारी कर रही है।

उनका कहना है कि फिल्म थ्री इडियट से भी बहुत प्रभावित है। जिसके बाद से इसने कॉन्सेप्ट को लेकर ज्यादा फोकस किया। विदेश में पढ़ाई करने के लिए पूरी तैयारी की है। परीक्षा के दिनों में आठ घंटे से अधिक तक पढ़ाई करती था। मनीषा का कहना है कि वाट्सएप, फेसबुक समेत अन्य सोशल साइट्स से अपने को दूर रखकर 100 फीसदी पढ़ाई पर ध्यान दिया। स्कूल में जो पढ़ाया गया, उसे ध्यान से पढ़ा।

अंक पर एक नजर
गणित        : 94
फिजिक्स    : 94
अंग्रेजी        : 94
केमेस्ट्री    : 95
हिन्दी        : 99
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed