{"_id":"58235bdb4f1c1b8553b39aad","slug":"manish-sisodiya-wrote-letter-to-vie-chancellor-to-make-teachers-permanent","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लिखा कुलपति को पत्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लिखा कुलपति को पत्र
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ट्विटर से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अनुबंध पर लगे कर्मचारियों को स्थायी करने के प्रयास करने के लिए डीयू कुलपति को पत्र लिखा है। डीयू में दिल्ली सरकार के द्वारा आंशिक और पूर्णत: पोषित कॉलेज हैं। पत्र में उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि सरकार की नीति के अनुसार सभी अनुबंध पर लगे कर्मचारियों को नियमित करने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है कि इन कॉलेजों में शैक्षिक कार्य कर रहे एडहॉक, अस्थायी और गेस्ट टीचर्स को नियमित कर्मचारी के रूप में मान्यता देने के लिए उचित तरीके से कार्य किया जाना चाहिए। अस्थायी और अनुबंध पर कर्मचारियों से कार्य करवाना अब सरकार की नीति के अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री के इस पत्र की एडहॉक शिक्षकों ने प्रशंसा की है। डीयू में लगभग पांच हजार एडहॉक शिक्षक वर्षों से कार्य कर रहे हैं। ऐसे में उपमुख्यमंत्री के पत्र से इन शिक्षकों में स्थायी होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन