फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mamav rachna unviversity student will join smart city project

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में जुड़ेंगे मानव रचना के विद्यार्थी

Tue, 06 Sep 2016 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 06 Sep 2016 02:05 PM IST
विज्ञापन
mamav rachna unviversity student will join smart city project
- फोटो : अमर उजाला

अब जल्द ही शहर में स्मार्ट सिटी के लाइफ प्रोजेक्ट की शुरुआत होने जा रही है। इसके लिए सोमवार को मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन डेवलपमेंट (भारत सरकार) और नगर निगम की टीमें मानव रचना कैंपस पहुंची। टीमों ने यहां के विद्यार्थियों के साथ पहले चरण की योजना को साझा किया।

विज्ञापन


इस चरण में सर्वे के आधार पर आगे के प्लान तैयार किए जाएंगे। इस मौके पर मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन डेवलपमेंट की ओर से मुनीश पंडित, निगम के एसई डीआर भास्कर, डिपार्टमेंट ऑफ बायोटैक की एचओडी सरिता सचदेवा, डिपार्टमेंट ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर की डीन डॉ. अंजली कृष्णनन शर्मा व प्रोफेसर डिजाइन चेयर जितेंद्र सहगल मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी डीआर भास्कर ने बताया कि पहले चरण में सर्वे का काम किया जाएगा। इसके लिए छह अलग-अलग प्रोजेक्ट के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है। मानव रचना के विद्यार्थियों की बनाई गई यह छह टीमें प्रोजेक्ट पर सर्वे करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली टीम ओल्ड फरीदाबाद के रेलवे स्टेशन व मेट्रो स्टेशन के आस पास में किए जाने वाले विकास पर सर्वे करेंगी। वहीं दूसरी टीम पुराने बराही तालाब में किए जाने वाले विकास के बारे में रिपोर्ट तैयार करेगी। तीसरी व चौथी टीम बड़खल झील के आस पास फारेस्ट सिटी व बॉयो डायवर्सिटी पार्क बनाने के लिए सर्वे करेगी।


इसके साथ सेक्टर-21ए व 21डी और सेक्टर-19 व 28 की डिवाइडिंग रोड पर लगने वाले जाम व ट्रैफिक को कम करने के लिए सर्वे कराया जाएगा। भास्कर ने बताया कि सर्वे को भारत सरकार के वेब पोर्टल पर डाला जाएगा और आम जन से इस पर सुझाव मांगे जाएंगे। इसके बाद डिजाइन तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छह टीमें चार दिन में सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed