फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maksfort School Matters: The school classes startedas usual

मैक्सफोर्ट स्कूल मामला: स्कूल में आम दिनों की तरह ही लगी कक्षाएं

Fri, 05 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Maksfort School Matters: The school classes startedas usual
मनीष सिसोदिया

विवादों के बीच मैक्सफोर्ट स्कूल की रोहिणी व पीतमपुरा की दोनों शाखाओं में आम दिनों की तरह ही बृहस्पतिवार को कक्षाएं लगीं। हालांकि स्कूल में सुबह से शाम तक शिक्षा निदेशालय व कोर्ट द्वारा नियुक्त लोकल कमिश्नर व अधिकारी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


यहां उन्होंने कुछ जरूरी दस्तावेज को अपने हाथ में लिया। जिससे कि इन दस्तावेज के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो सके।  दरअसल, लोकल कमिश्नर को हाईकोर्ट में अगली सुनवाई पर इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट देनी है। 
विज्ञापन


इस कारण से स्कूल में बृहस्पतिवार को कोर्ट व शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों की आवाजाही रही। बताया जा रहा है कि स्कूल में टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ कितना है, बच्चों की संख्या कितनी है, कौन अस्थायी है व कौन स्थायी इस संबंध में भी जानकारी ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं निदेशालय से जुड़े एक अधिकारी की मानें तो अभी स्कूल के लिए प्रशासक नियुक्त नहीं किया गया है। इसलिए स्कूल पहले की तरह ही चल रहा है। उधर, दिल्ली सरकार की ओर से स्कूल के अधिग्रहण करने के फैसले पर मैक्सफोर्ट अभिभावक एसोसिएशन काफी राहत महसूस कर रही है। 

एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित ने बताया कि स्कूल के खिलाफ हम तीन साल से अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। अब जाकर हमारी जीत हो पाई है। अभिभावक तो काफी पहले से चाह रहे थे कि सरकार स्कूल का अधिग्रहण कर ले लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा था। 


उन्होंने कहा कि अभिभावक पहले से ही इस बात के लिए तैयार थे कि स्कूल का अधिग्रहण होगा इसलिए अभिभावकों को कोई खास परेशानी नहीं है। अभिभावकों के साथ-साथ स्कूल का ज्यादातर स्टाफ भी खुश है क्योंकि अब उन्हें उम्मीद जगी है कि जो स्टाफ अस्थायी रूप से काम कर रहे हैं वह स्थायी हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed