फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Relaxation on admission university take a decision own: Smriti Irani

दाखिले में छूट पर डीयू खुद ले फैसला : स्मृति इरानी

Sat, 02 Jul 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Relaxation on admission university take a decision own: Smriti Irani
- फोटो : pti

सांसद विजय गोयल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी से मुलाकात की।  उनसे दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिलों में दिल्ली के छात्रों को प्राथमिकता व पांच प्रतिशत छूट की मांग की ।  हालांकि, स्मृति ईरानी ने स्पष्ट कर दिया कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी होने के कारण उनका मंत्रालय इसमें कोई दखल नहीं दे सकता। ऐसे में दिल्ली सरकार और दिल्ली यूनिवर्सिटी ही इस मुद्दे पर कोई निर्णय ले सकती है।

विज्ञापन


गोयल के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री के समक्ष तीन मांगे रखीं। पहला, दिल्ली विश्वविद्यालय में एक योग्यता परीक्षा होनी चाहिए। ताकि, मेरिट पर दाखिले हो सकें व फर्जी छात्र दाखिला न ले सकें।
विज्ञापन


दूसरा, दिल्ली सरकार के 12 कॉलेजों में 85 प्रतिशत सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए आरक्षित हों। तीसरा, दिल्ली के छात्रों को कट ऑफ लिस्ट में पांच प्रतिशत की छूट प्रदान की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोयल ने शिक्षा मंत्री को यह भी सुझाव दिया  कि दिल्ली, मुंबई के प्रतिष्ठित कॉलेजों की शाखाएं देश के हर राज्य में खोली जानी चाहिए।

हालांकि, स्मृति ईरानी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट्रल यूनिवर्सिटी होने का हवाला देकर हस्तक्षेप करने में असमर्थता जता दी। विजय गोयल अब इन मांगों को लेकर पुन: डीयू के उपकुलपति प्रो. योगेश त्यागी और दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed