फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maharshi dayanand university invites application for mphil

एमडीयू में एमफिल के लिए मांगे आवेदन

Fri, 16 Jun 2017 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 16 Jun 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
 Maharshi dayanand university invites application for mphil
students - फोटो : google

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के शैक्षणिक विभागों में सत्र 2017-2018 के लिए एमफिल पाठ्यक्रम की प्रवेश सूचना जारी कर दी गई है। एमफिल पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।

विज्ञापन


 निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि एमडीयू में एमफिल वाणिज्य (15 सीटें), शिक्षा (13 सीटें), शारीरिक शिक्षा (11 सीटें), अंग्रेजी (15 सीटें), हिन्दी (20 सीटें), पत्रकारिता एवं जनसंचार (6 सीटें), संस्कृत (11 सीटें), गणित (12 सीटें), सांख्यिकी (12 सीटें), रक्षा एवं सामरिक अध्ययन (7 सीटें), अर्थशास्त्र (14 सीटें), भूगोल (15 सीटें), इतिहास (12 सीटें), राजनीति विज्ञान (05 सीटें), मनोविज्ञान (15 सीटें), लोक प्रशासन (06 सीटें), समाज शास्त्र (13 सीटें), संगीत (वादन) -6सीटें , संगीत (गायन)-6 सीटें, तथा विजुअल आर्टस (एसएफएस)-10 सीटें पाठ्यक्रम उपलब्ध है।
विज्ञापन


  एमफिल पाठ्यक्रम के लिए संबंधित विषय में 50प्रतिशित अंक के साथ स्नातकोत्तर उपाधि (पीजीडिग्री) होना चाहिए। आवेदन हेतु लिंक एमडीयू वेबसाइट पर उपलब्ध है। एमफिल प्रवेश परीक्षा की सारिणी विश्वविद्यालय द्वारा बाद में जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed