{"_id":"57a341914f1c1bb17b2b8dba","slug":"llb-admission-delayed-due-to-legal-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधर में एलएलबी के दाखिले, कानूनी अड़चनों के चलते हो रही देरी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अधर में एलएलबी के दाखिले, कानूनी अड़चनों के चलते हो रही देरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
डीयू एडमिशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में एलएलबी दाखिले अधर में लटक गए हैं। दाखिलों के बाद नया सत्र अब तक शुरू हो जाना चाहिए था लेकिन अब तक एलएलबी के लिए काउंसलिंग ही शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
कानूनी अडचनों के चलते दाखिले शुरू करने में दिक्कत आ रही है। अब अगस्त के दूसरे सप्ताह में काउंसलिंग शेड्यूल जारी किए जाने की संभावना है। डीयू की फैकल्टी ऑफ लॉ के डीन एससी रैना की ओर से एक नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
इस नोटिस में कहा गया है कि कुछ कानूनी अड़चनों के कारण काउंसलिंग शेड्यूल कुछ दिनों के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इसके साथ ही एलएलबी में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवारों को स्पष्ट किया गया है कि अगस्त के दूसरे सप्ताह में काउंसलिंग शेड्यूल जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बीते सप्ताह बार काउंसिल ऑफ इंडिया(बीसीआई) ने लॉ फैकल्टी का निरीक्षण किया था। अभी तक बीसीआई ने निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट नहीं दी है।
बीसीआई से मंजूरी के बिना डीयू दाखिले शुरू नहीं कर सकता है। दाखिले शुरू नहीं होने के कारण न केवल कक्षाएं लगने में देरी हो रही है बल्कि एलएलबी में दाखिले के इच्छुक बाहरी छात्रों को रहने में परेशानी उठानी पड़ रही है। काउंसलिंग पर स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण वह कहीं और भी दाखिला नहीं ले पा रहे हैं।