फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lingyaj university distributes 400 degrees

लिंग्याज ने 400 से अधिक विद्यार्थियों को बांटी डिग्री

Tue, 01 Nov 2016 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 01 Nov 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
lingyaj university distributes 400 degrees
ल‌िंग्याज यून‌िवर्स‌िटी में बंटी ड‌िग्र‌ियां - फोटो : अमर उजाला

लिंग्याज विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में 400 से भी अधिक छात्र-छात्राओं को उपाधि देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां प्राप्त कर छात्रों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि डॉ जेपी गुप्ता थे। कुलपति डॉ. आरके चौहान ने डॉ. जेपी गुप्ता का सभी से परिचय करवाया। बीबीए की छात्रा अनामिका को कुलपति पदक व आल्मिक को हरिशंकर पदक प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. पिचेश्वर गड्डे के साथ दीपमाला प्रज्ज्वलित कर दीक्षांत समारोह का आरंभ किया।
विज्ञापन


एकेडमिक डीन डॉ. प्रगति कपूर ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया। डॉ. चौहान ने लिंग्याज विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस अवसर पर पीएचडी, स्नातकोत्तर व पूर्व स्नातक छात्रों को बारी बारी से शैक्षिक उपाधि दी गई। इस दौरान होनहार विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिए गए। कुलपति डॉ. चौहान ने राष्ट्रगान के साथ दीक्षांत समारोह का समापन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed