फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   less students present in class in delhi university

डीयू में कम उपस्थिति का खेल, कोई पास कोई फेल

Tue, 09 May 2017 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 May 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
less students present in class in delhi university
students - फोटो : google

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के अंतर्गत सेमेस्टर की परीक्षाओं का दौर शुरू होने जा रहा है। सेमेस्टर परीक्षा शुरू होने से पहले ही कॉलेजों में उपस्थिति को लेकर टेंशन शुरू हो गई है। डीयू में कम उपस्थिति वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने से रोकने का प्रावधान है। ऐसे में कॉलेजों में कम उपस्थिति के चलते छात्रों के एडमिट कार्ड रोके जा रहे हैं। विवेकानंद कॉलेज में तो पचास से अधिक छात्रों को मेडिकल सर्टिफिकेट देने के बाद ही एडमिट कार्ड जारी किया गया।   

विज्ञापन

    
एबीवीपी के प्रदेश संयुक्त सचिव चंदन ने बताया कि कम उपस्थिति के कारण विवेकानंद कॉलेज ने पहले व दूसरे वर्ष के  छात्रों को एडमिट कार्ड जारी नहीं किए। इन छात्रों में ऐसे छात्र भी थे किसी न किसी समस्या के कारण कम उपस्थिति थी। बीते शुक्रवार से छात्र कॉलेज प्रशासन से एडमिट कार्ड के लिए गुहार लगा रहे थे। इनके लिए एबीवीपी ने भी शुक्रवार से विरोध शुरु किया था।
विज्ञापन


सोमवार को प्रशासन व छात्रों के बीच बातचीत के बाद लगभग 50 से अधिक छात्रों को मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए। अभी भी काफी छात्र ऐसे हैं जिनकी उपस्थिति महज 4 से 6 फीसदी तक है। ऐेसे छात्रों को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मिलना मुश्किल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कॉलेजों में छात्र हर साल कक्षाएं लेने में लापरवाही करते हैं जिसकेकारण कम उपस्थिति की समस्या रहती है। एडमिट कार्ड लेने के लिए छात्र कॉलेज अजीबो-गरीब बहानों के साथ कॉलेज पहुंचते हैं।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed